Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। (gambling robbery case in Jalandhar) महानगर में कुछ दिन पहले हुए जुआ लूटकांड का मामला उलझता जा रहा है।
सनसनीखेज लूटकांड के लगभग 5 दिन बाद पुलिस आरोपियों को पकड़ने में असफल है, लेकिन लूटकांड में नामजद आरोपी सरेआम घूम रहे हैं।
हैरानीजनक तथ्य ये सामने आया है कि जुआ लूटकांड में वांटेड आरोपी को जालंधर देहात के डीएसपी द्वारा दशहरा पर्व के दिन सरेआम सम्मानित किए जाने का मामला सामने आने पर पुलिस की खासी फज़ीहत हो रही है।
हालांकि सम्मानित होने वाले डीएसपी ने कहा कि मुझे तो पता ही नहीं था कि पुलिस उसकी किसी केस में तलाश कर रही है।
बता दें कि बीते शनिवार की रात को जालंधऱ के दौलतपुरी ईलाके में जुआ लूटकांड हुआ। आरोपी युवक सरेआम 15 लाख का जुआ लूट ले गए।
पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज किया, और कथित तौर पर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस का दावा है कि आरोपी फरार हैं।
पुलिस की लापरवाही का उदाहरण उस समय में मिला जब आदमपुर में एक दशहरा पर्व कार्यक्रम में लूटकांड में नामजद दविन्द्र डीसी सरेआम स्टेज पर दिखा। और तो और आरोपी ने डीएसपी तक को सम्मानित किया।
बताया जा रहा है कि दशहरा कमेटी आदमपुर का प्रधान बनकर उसने पूरा आयोजन संभाला। इस दौरान उसने एक डीएसपी को भी सम्मानित किया।
ये है मामला
जालंधर की काजी मंडी से सटे दौलतपुरी में 27 सितंबर शनिवार की आधी रात हुई करीब 15 लाख की जुआ लूट का मामला सामने आया था।
लूट की वारदात हरगोबिंद नगर के चिंटू और उसके साथी आदमपुर वासी दविंदर उर्फ डीसी ने मिलकर की थी।
इनके अलावा ढन्न मोहल्ला के विशाल उर्फ मोटा, स्वामी और शोभित कल्याण की तलाश में पुलिस रेड कर रही है।
पुलिस ने जुए का अड्डा चलाने वाले भीम नगर वासी अनूप देव उर्फ अजय को अरेस्ट कर लिया था और उसके पिता कामदेव की तलाश जारी है।
पुलिस जांच में दावा- हथियारबंद बदमाशों ने लूटा अड्डा
रामामंडी थाने में दर्ज एफआईआर में एसएचओ मनजिंदर सिंह के ब्यान पर हुई। जांच में सामने आया कि चिंटू और डीसी ने हथियारबंद साथियों के साथ अड्डे पर धावा बोलकर कैश लूटा था।
हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि रकम वास्तव में 15 लाख थी, क्योंकि जिस व्यक्ति से पैसे लूटे गए, वह सामने नहीं आया है।
उधर सम्मानित होने वाले डीएसपी कुलवंत सिंह ने कहा कि उन्हें इस बात का पता ही नहीं था कि वह वांटेड है। अगर ये बात पता होती तो संबंधित थाने की पुलिस मंगवाकर उसे उसी वक्त अरेस्ट करवा देते।
——————————————————-
ये भी पढ़ें
- 1 अक्तूबर – मंहगा हुआ LPG सिलेंडर… UPI से लेकर ट्रेन टिकट तक… बदल गया ये सब
- DGP ने पुलिस फोर्स को गैंगस्टरों, तस्करों पर सख्ती के दिए निर्देश
- CM Mann ने Amit Shah से मुलाकात की, बाढ़ प्रभावित पंजाब के लिए विशेष पैकेज की मांग की
- पंजाब के इस शहर में भी रूकेगी फास्ट ट्रेन Vande Bharat
- कांग्रेस में शामिल हुए पंजाब के पूर्व मंत्री अनिल जोशी, इस विधानसभा हल्का से हो सकते हैं कैंडीडेट
- कनाडा जाना है… अभी करना होगा लंबा इंतज़ार, जानें वजह
- लोन लेना आसान, कम होगी EMI… RBI ने आम लोगों को दी ये बड़ी राहत
- पंजाब में ‘आप’ सरकार बनने के बाद 1.25 लाख करोड़ रुपये का निवेश आया
- जालंधर के इस एरिया में ‘जुए के अड्डे’ पर लाखों की लूट, जुआरी का रिवाल्वर भी ले गए बदमाश
- NHS Hospital : जालंधर का पहला चौबीसों घंटे अधरंग के लिए तैयार अस्पताल
- CM Bhagwant Mann द्वारा खटकड़ कलां में शहीद-ए-आज़म भगत सिंह को श्रद्धा के फूल अर्पित
——————————————————-
————————————–