Prabhat Times 

Jalandhar जालंधर। (nitin kohli halka incharge jalandhar central aap) मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा चलाई जा रही नशे के खिलाफ निरंतर मुहिम और आम आदमी पार्टी की जनकल्याण के लिए की जा रही ईमानदार कार्यशैली से प्रभावित होकर, भाजपा के मंडल सचिव विलियम ने आज सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।

इस अवसर पर डॉ. अमित (संगठन इंचार्ज जालंधर सेंट्रल), काउंसलर लव रॉबिन, पूर्व काउंसलर गंगा देवी भी उपस्थित थे।

यह शामिल होना जालंधर सेंट्ल हलका इंचार्ज नितिन कोहली और जिला प्रधान, चेयरमैन जिला योजना बोर्ड अमृत पाल सिंह की कोशिशों और हलका के कारण संभव हो सका।

नए शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे आम आदमी पार्टी की विचारधारा, ईमानदार राजनीति और जन-केन्द्रित नीतियों से बेहद प्रभावित हैं।

पार्टी की ओर से विलियम और उनके साथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उनसे भविष्य में जनसेवा के लिए पूर्ण समर्पण के साथ काम करने की अपील की गई।

इस मौके पर हलका संगठन इंचार्ज डॉ. अमित, विक्की, शरमन लाल, मोनू अरोड़ा, आर्यन, गोपीराम, जोगिंदर पाल, राजू राम प्रकाश, बोधगे सोढी, सेवक, रिंकू, विक्की गिन्ना, चेतन, हैप्पी, राकेश, सुखवंत सिंह, सुखा, कमलजीत, शिंदा और अन्य स्थानीय निवासी भी उपस्थित थे।

————————————————-

————————————–

ये भी पढ़ें

—————————————————————-

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel