Prabhat Times
जालंधर। महानगर जालंधर में बड़ी वारदात हुई है। जालंधर के किशनपुरा से संतोखपुरा रोड़ पर स्थित मशहूर बीएमएस शोरूम पर फायरिंग हुई है।
पता चला है कि बाइक सवार दो बदमाशों ने शोरूम पर फायरिंग की है। वारदात में किसी जानी नुकसान की सूचना नहीं है।
जानकारी के मुताबिक आज दोपहर बाद संतोखपुरा रोड़ पर मशहूर रेडीमेड गारमेंटस का शोरूम बीएमएस पर फायरिंग हुई। गोली लगने से शोरूम के शीशे टूट गए।
बताया जा रहा है कि वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। सीसीटीवी में देखा गया है कि टू व्हीलर पर सवार दो बदमाशों ने फायरिंग की है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।
पुलिस द्वारा इस मामले में हर ऐंगल से जांच शुरू की है। प्रांरभिंक जांच में लगता है कि शोरूम मालिक को डराने के लिए फायरिंग की गई। शोरूम मालिक को कई थ्रेट कॉल थी, इस बारे में पुलिस को कोई सूचना नहीं है।
—————————————————————————-


————————————–








