Prabhat Times
चंडीगढ़। पंजाब (punjab) के बड़े शराब ठेकेदार (Wine Contractor) अरविंद सिंगला (Arvind Singla) को चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अरविंद सिंगला पर कोठी की खरीदो फरोख्त मे धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया गया है। इससे पहले चंडीगढ़ पुलिस द्वारा संजीव महाजन और प्रोपर्टी डीलर मनीष गुप्ता की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
शराब ठेकेदार अरविंद सिंगला को पुलिस ने चंडीगढ़ के साथ लगते पंजाब के जीरकपुर से गिरफ्तार किया है। इसके लिए पुलिस ने देर रात चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में 11 अलग-अलग जगहों पर रेड की है।
सेक्टर-39 थाना पुलिस ने सेक्टर-37 स्थित एक कोठी के विवाद के मामले में 9 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और दूसरे कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में संजीव महाजन और प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता को सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया था। दोनों को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
बता दें कि चंडीगढ़ पुलिस के पास प्रॉपर्टी विवाद को लेकर एक शिकायत आई थी। इस मामले में पुलिस ने जांच करने के बाद संजीव और मनीष गुप्ता को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। इन दोनों के अलावा चंडीगढ़ पुलिस ने सतपाल डागर, शराब ठेकेदार अरविंद सिंगला, खलेंद्र सिंह कादियान, अशोक अरोड़ा, सौरभ गुप्ता, शेखर, दलजीत सिंह रुब्बल सहित दिवंगत बाउंसर सुरजीत सिंह को आरोपी बनाया है।
पुलिस ने IPC की धारा 452, 331, 344, 365, 386, 419, 420, 465, 467,468, 471, 473, 474,477 और 120बी के तहत मामला दर्ज किया है। मकान मालिक राहुल मेहता ने पुलिस को बताया कि उसने अपना मकान किसी को नहीं बेचा लेकिन जाली दस्तावेजों के जरिए GPA कैंसिल करवाकर 1 मार्च 2019 को उसके सेक्टर-37 A स्थित मकान नंबर-340 की सेल डीड तैयार करवा कर सौरव गुप्ता के नाम पर करवा दी। आरोपियों ने चंडीगढ़ इस्टेट ऑफिस के सब रजिस्ट्रार के सामने फर्जी राहुल मेहता नाम का व्यक्ति खड़ा कर दिया और यह प्रॉपर्टी सौरव गुप्ता के नाम पर करवा दी।
ये भी पढ़ें
- जालंधर में Corona Blast, 4 की मौत, Student समेत 100 से ज्यादा मरीज़ Positive
- जालंधर की इस पॉश मार्किट में नगर निगम का बड़ा एक्शन
- जालंधर में Vigilence का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेते पकड़े गए ASI और पटवारी
- पंजाब के इस Airport को बम से उड़ाने की धमकी!
- Sex Scandal में फंसे BJP के मंत्री ने दिया इस्तीफा
- Bollywood की इस एक्ट्रेस, डायरेक्टर के घर रेड
- ‘Sex Scandal’ में फंसे BJP के ये बड़े नेता, राजनीति में बवाल
- पंजाब में बड़ा हादसा, पुराने घर के मलबे में दबे 4 लोग, 2 छात्रों की मौत
- आ गई Hyundai की सबसे छोटी SUV, जानें क्या है इसमें खास
- WhatsApp पर आया कमाल का नया फीचर, यूज़र्स खुद कर सकेंगे ये काम
- मार्च में इतने दिन बंद रहेंगे Bank, बदल जाएंगे ये नियम
- मोदी सरकार का बड़ा प्लान, आधे रह जाएंगे Petrol-Diesel के दाम