punjabpunjabpunjab

Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़। (weather punjab chandigarh haryana rain alert) हरियाणा-पंजाब और चंडीगढ़ में आज से मौसम बदल जाएगा।

पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण 14 मार्च तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं भी चलेंगी। 13 मार्च को गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में इस बदलाव के कारण रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी और दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी।

हरियाणा के 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद में बारिश के आसार हैं।

उधर, पंजाब के 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला और जालंधर में बारिश के आसार हैं।

चंडीगढ़ में 4 दिन मौसम खराब रहेगा

चंडीगढ़ में अगले 4 दिन मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने आज से 14 मार्च तक आंशिक रूप से बादल छाने और तेज हवा चलने की संभावना जताई है।

24 घंटे में यहां के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट आई है। दिन के तापमान में 0.9 डिग्री की गिरावट और रात के 1.7 की गिरावट देखी गई। ​

करनाल-हिसार का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ

हरियाणा के करनाल और हिसार के बालसमंद में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया।

हिसार में न्यूनतम 9 और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहा। नारनौल में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री रहा। यह प्रदेश में सबसे ज्यादा है। यानी नारनौल पूरे हरियाणा में आज सबसे गर्म रहा।

रोहतक में दिन का पारा सबसे कम 23.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.6 डिग्री नीचे रहा। जींद, यमुनानगर व कुरुक्षेत्र में तापमान में 1.1 से लेकर 1.3 तक की बढ़ोतरी हुई है।

किसान अगले कुछ दिनों में मौसम की स्थिति में एक और दौर के बदलाव की संभावना को लेकर चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि अगर दोबारा ओलावृष्टि हुई तो खेतों में जो भी फसलें बची हैं, वे भी नष्ट हो जाएंगी।

पटियाला में दर्ज किया सबसे अधिक तापमान

पंजाब में अधिकतम तापमान में 1.5 फीसदी की मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। यह सामान्य के नजदीक है।

पटियाला में सबसे अधिक तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि अमृतसर में अधिकतम तापमान 26.2, लुधियाना 25.6, पठानकोट 26.6 और मोहाली 25.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

जबकि अब न्यूनतम तापमान में भी 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सबसे कम तापमान फिरोजपुर में दर्ज किया गया है।

जबकि मोगा के बुद्व सिंह बाला में 7.2 डिग्री, गुरदासपुर 7.4 डिग्री, रोपड़ 7.8 डिग्री, अमृतसर में 11.5 डिग्री दर्ज किया गया। 16 जिले ऐसे है, जहां का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।

 

————————————————————-

खबर ये भी हैं…

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1