Prabhat Times
चंडीगढ़। (weather forecast likely to rain in whole punjab) मानसून जाते हुए हिमाचल व उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में काफी तबाही मचा रहा है। डैम पानी से लबालब हो चुके हैं।
आज पौंग डैम से पानी छोड़ने की चेतावनी जारी हो चुकी है, लेकिन पंजाब में बीते कुछ दिनों से गर्मी और उमस बढ़ रही है। सोमवार से इससे राहत मिलने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में सोमवार से अगले तीन दिनों तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसके अनुसार अगले तीन दिन पंजाब के कई शहरों में बादल छाएंगे और बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही हवाएं भी चल सकती हैं, लेकिन रविवार को गर्मी झेलनी होगी।
आज कुछ इलाकों में बादल तो छाएंगे, लेकिन बारिश होने के आसार काफी कम दिख रहे हैं। आलम यह है कि पंजाब के अधिकतर शहरों का तापमान आज 35 डिग्री के करीब पहुंच सकता है।

मालवा में बरस सकते हैं बादल

मौसम विभाग के अनुसार, माझा और दोआबा में आज बारिश होने के आसार बहुत कम हैं। छिटपुट बादल छाएंगे। अगर बारिश हुई तो वह भी पॉकेट रेन तक सीमित रहने वाली है। दूसरी तरफ मालवा में आज होने बारिश के आसार बन रहे हैं।

ब्यास के आसपास इलाकों में चेतावनी जारी

हिमाचल में आज भी अच्छी बारिश होने का अलर्ट जारी है, जिसके चलते वहां नदियां उफान पर हैं। पौंग डैंम पर जलस्तर 1372.33 पहुंच चुका है, जिसके चलते शनिवार दोपहर 1 बजे पौंग डैम से 422267 क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया।
पौंग डैम अथॉरिटी द्वारा अतिरिक्त पानी को शाह नहर बैराज में छोड़ा गया, जहां से पानी आगे ब्यास नदी में पहुंच चुका है।
ऐसे में ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है और लोगों को सुरक्षित जगह पर जाने के लिए भी कहा गया है।

पंजाब के विभिन्न शहरों का तापमान

अमृतसर – आज का न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 35 तक पहुंचने का अनुमान है। बीच-बीच में बादल छाएंगे, लेकिन बारिश होने के आसार नहीं।
जालंधर- न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक जा सकता है। बीच-बीच में बादल छाएंगे, लेकिन बारिश होने के आसार नहीं।
लुधियाना- न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज बादल छाएंगे और बारिश होने के भी आसार हैं। अधिकतम तापमान शनिवार से दो डिग्री कम हो सकता है, यानी 33 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।
पटियाला- न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री रहा। आज यहां भी बादल छाएंगे और बारिश का अनुमान है, जिसके चलते यहां का न्यूनतम तापमान भी 33 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

खबरें ये भी हैं….


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14