Prabhat Times
Jalandhar जालंधऱ। जालंधर में भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी सरकार और नगर निगम के खिलाफ धरना दिया। भाजपा नेता अमित तनेजा ने कहा कि सरकार के हालिया फैसले अब सीधे-सीधे पंजाब के हितों पर हमला बन चुके हैं।
नगर निगम की बैठक में जिस तरह दिल्ली के ठेकेदारों को लगभग ₹2 करोड़ के बिल पास करने का प्रस्ताव रखा गया, एक गायक को ₹8 लाख की भारी राशि दी गई, और 8 JE पदों में से 6–7 नौकरियाँ बाहरी राज्यों के युवाओं को देने का प्रयास किया गया — यह सब पंजाब के युवाओं के साथ खुला अन्याय है।
अमित तनेजा ने कहा कि AAP सरकार और नगर निगम जालंधर को दिल्ली की शाखा समझकर चला रहे हैं। पंजाब का पैसा दिल्ली के ठेकेदारों पर और नौकरियाँ बाहरी लोगों पर खुलेआम लुटाई जा रही हैं।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पंजाब के युवाओं के अधिकार, उनके रोजगार और जनता के टैक्स के पैसे को किसी भी हालत में लूटने नहीं दिया जाएगा।
आज का धरना सरकार के लिए एक साफ़ चेतावनी है कि पंजाब-विरोधी और जालंधर-विरोधी नीतियाँ तुरंत बंद करें, वरना भाजपा का संघर्ष और तेज़ होगा। पंजाब के हक़ पर किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं।
——————————————————-






ये भी पढ़ें
- मान सरकार का शिक्षा में क्रांतिकारी योगदान : शिक्षकों के सम्मान और युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए नया अध्याय शुरू
- ओ तेरी… DIG हरचरण भुल्लर के घर से मिला इतने करोड़ कैश, ज्यूलरी, जानें और क्या-क्या
- पंजाब सरकार का जनसेवा मॉडल ,₹510 CR की मेडिकल क्रांति ; होमी भाभा कैंसर अस्पताल और रिसर्च सेंटर ने दी लाखों को नई जिंदगी
- वरिंदर सिंह घुम्मण के नाम पर रखा जाएगा डीसी और पुलिस कमिश्नर रेजिडेंस पार्क का नाम, नितिन कोहली 23 अक्तूबर को करेंगे उद्घाटन
——————————————————
————————————–











