Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के समर्थन में कई रोड शो और सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किए।

इन सभी चुनावी गतिविधियों में जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली लगातार मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे और अभियान में पूरी सक्रियता से भाग लिया।

नितिन कोहली ने कहा कि “मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जिस तरह पंजाब की तस्वीर बदल रहे हैं, उसे तरनतारन की जनता भी देख रही है।

यहां के लोगों में साफ़ दिखाई दे रहा उत्साह इस बात का संकेत है कि वे अब काम और ईमानदारी की राजनीति को ही चुनना चाहते हैं।”

मुख्यमंत्री के साथ आयोजित रोड शो में नितिन कोहली ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “हरमीत सिंह संधू एक ऐसे नेता हैं जो केवल चुनाव में नहीं, बल्कि हमेशा जनता के बीच रहते हैं।

मैंने चार दिनों के दौरे में महसूस किया कि लोग उन पर भरोसा करते हैं और उनकी सरलता व सेवा भाव को पहचानते हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि “आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में जो बदलाव शुरू किए हैं, उन्हें आगे बढ़ाने के लिए तरनतारन का यह उपचुनाव बेहद महत्वपूर्ण है।

यह सीट केवल एक चुनाव नहीं, बल्कि विकास की दिशा तय करेगी। मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व में पंजाब जिस रफ़्तार से आगे बढ़ रहा है, उसी रफ़्तार से तरनतारन को भी आगे ले जाना है।”

प्रचार के दौरान नितिन कोहली ने गांव-गांव जाकर लोगों को सरकार की उपलब्धियों—मॉडल स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक, सस्ती बिजली, युवाओं के लिए रोजगार योजनाओं और नशा-मुक्ति अभियान—के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने कहा कि “प्रदेश में जिस पारदर्शिता की शुरुआत हुई है, उसे मजबूत करने का मौका तरनतारन की जनता को इस उपचुनाव में मिलेगा।”

उन्होंने विश्वास जताया कि “भगवंत सिंह मान की लोकप्रियता, संधू साहिब की ईमानदारी और आम जनता के समर्थन के दम पर आम आदमी पार्टी इस उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। तरनतारन एक नई शुरुआत के लिए तैयार है।”

——————————————————-

ये भी पढ़ें

——————————————————

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel