Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। सोमरसेट इंटरनेशनल स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में स्कूल में सुखमणि साहिब का पाठ करवाया गया और उसके बाद संगीत अध्यापक सरदार जसविंदर सिंह जी ने बच्चों के साथ मधुर स्वर में कीर्तन किया।

उसके बाद विद्यार्थियों ने बच्चों के लिए चाय और पकौड़ों का लंगर भी लगाया और सीनियर विंग के विद्यार्थियों को काला संघिया रोड नगर कीर्तन में ले जाया गया।

यह नगर कीर्तन काला संघिया रोड स्थित गुरुद्वारे से निकाला गया।

गुरुद्वारा सिंह सभा द्वारा बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

यह नगर कीर्तन गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरा और जगह-जगह उनका फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।

स्कूल के विद्यार्थी बैंड बजाते हुए आगे-पीछे चल रहे थे।

रास्ते में बच्चों ने कीर्तन दरबार कार्यक्रम प्रस्तुत किया। नगर – नगर कीर्तन में गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के आगे पंज प्यारे चल रहे थे।

विद्यार्थी पंज प्यारे के रूप में नगर कीर्तन में शामिल हुए। इसके पीछे स्कूली विद्यार्थी कीर्तन गाते हुए चल रहे थे।

नगर कीर्तन का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। लोगों ने प्रसाद वितरित किया और नगर कीर्तन के दर्शन किए।

अनुशासन बनाए रखने के लिए स्कूल के अध्यापक भी मौजूद थे।

स्कूल के चेयरमैन सरदार महेंद्र सिंह जी, चेयरपर्सन श्रीमती जगदीप कौर जी, मैनेजिंग डायरेक्टर श्री जयदीप सिंह जी, वाइस प्रिंसिपल निशा टक्कर एडमिन वाइस प्रिंसिपल श्री वरिंदर भारद्वाज एकेडमिक ने प्रकाश उत्सव के अवसर पर सभी को बधाई दी और कहा कि श्री गुरु नानक देव जी सिखों के पहले गुरु थे, जिन्होंने हमेशा उन्हें जीवन जीने का तरीका सिखाया।

उन्होंने सही जीवन का मार्ग दिखाया। गुरु नानक देव जी ने मानवता, एकता, सेवा और सच्चे प्रेम जैसी कई बातें सिखाई हैं।

गुरु नानक देव जी ने अपनी शिक्षाओं को “नाम जपो, कीरत करो आ वंड छको” के मूल मंत्र के माध्यम से व्यक्त किया, जिसे “मूल मंत्र” भी कहा जाता है, जिसका अर्थ है नाम जपो, कड़ी मेहनत करो और मिल बांट कर खाओ।

स्कूल के चेयरमैन सरदार महेंद्र सिंह जी ने बच्चों को श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं पर चलने के लिए प्रेरित किया और कहा कि अगर हम इन्हें अपने जीवन में अपनाएँ, तो जीवन में हमेशा सफलता प्राप्त करेंगे।

अंत में, उन्होंने बच्चों को प्रकाश उत्सव की बधाई दी और उन्हें अपना आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर स्कूल का पूरा स्टाफ मौजूद था।

——————————————————-

ये भी पढ़ें

——————————————————

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel