Prabhat Times

नई दिल्ली। आज 1 जून से देश भर में कई बड़े बदलाव हुए हैं। जिससे आम आदमी की जेब पर खासा असर पड़ेगा। एलपीजी, यूपीआई ट्रांजेक्शन, कार की कीमतों से सहित बदलाव हुए हैं।

सबसे अहम बदलाव ये हुआ है कि देशभर में 1 जून से कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है.

एलपीजी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने के साथ ही बाजार में बिकने वाली वस्तुएं और मंहगी हो जाएंगी।

तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 42 रुपये तक का इजाफा किया है.

इसका असर रेस्टोरेंट, होटल, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक संस्थानों पर पड़ सकता है, जो रोजमर्रा के कामकाज के लिए LPG पर निर्भर हैं.

हालांकि, राहत की बात यह है कि घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है.

कमर्शियल LPG सिलेंडर के बढ़े दाम

नई कीमतों के बाद दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में 42 रुपए की बढ़ोतरी की गई है, जिससे इसकी कीमत बढ़कर अब 3113.50 रुपए हो गई है.

मुंबई में इसकी कीमत 3067 है. वहीं कोलकाता में कीमतों में 53.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जिससे कीमत 3255.50 रुपए हो गई है और चेन्नई में 3283 पहुंच गई है.

UPI, कार, टैक्स और सोलर पैनल… आज से हुए ये बदलाव

1 जून 2026 से आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालने वाले कई बड़े बदलाव लागू होंगे। यूपीआई ट्रांजैक्शन में अब पैसे भेजने से पहले सामने वाले का असली बैंक रजिस्टर्ड नाम दिखेगा। एडवांस टैक्स की पहली किस्त 15 जून तक जमा करनी होगी।

मारुति सुजुकी और हुंडई की कारें महंगी हो जाएंगी। सोलर पैनल के नियम भी सख्त होंगे। वहीं पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतों में बदलाव की संभावना बनी हुई है। आइए, विस्तार से समझते हैं…

जून महीने की शुरुआत के साथ आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और फाइनेंशियल प्लानिंग से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं।

इन बदलावों का असर गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर डिजिटल पेमेंट और बैंकिंग सेवाओं तक दिखाई देगा। ऐसे में 1 जून से पहले इन बदलावों को जानना जरूरी है।

यूपीआई ट्रांजैक्शन में बड़ा बदलाव

यूपीआई ट्रांजैक्शन में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। एक जून से जिस किसी को भी आप यूपीआई से पैसे ट्रांसफर करेंगे, उसका असली बैंक रजिस्टर्ड नाम आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा।

यूपीआई का परिचालन करने वाली सरकारी एजेंसी नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन (एनपीसीआई) की ओर से यह कदम धोखाधड़ी को कम करने के लिए उठाया गया है।

मारुति सुजुकी और हुंडई की कारें हो जाएंगी महंगी

एक जून से मारुति सुजुकी और हुंडई मोटर इंडिया जैसी कार कंपनियों ने कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। मारुति सुजुकी जून से अपने सभी मॉडल्स की कीमतें 30,000 रुपए तक बढ़ा रही है।

बढ़ोतरी मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग होगी। कंपनी ने बढ़ती इनपुट लागत और महंगाई को वजह बताया है।

वहीं, हुंडई मोटर इंडिया ने भी अपने पूरे पोर्टफोलियो की कीमतें 12,800 रुपए तक बढ़ाने का ऐलान किया है। इसकी वजह कंपनी ने कच्चे माल, कमोडिटी और ऑपरेशनल कॉस्ट बढ़ने को बताया है।

एडवांस टैक्स की पहली किस्त जमा करने की आखिरी तारीख

टैक्सपेयर्स के लिए 15 जून अहम तारीख होगी क्योंकि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए एडवांस टैक्स की पहली किस्त जमा करने की आखिरी तारीख यही है।

जिन लोगों की अनुमानित टैक्स देनदारी 10,000 रुपए से अधिक है, उन्हें कुल एडवांस टैक्स का 15 प्रतिशत जमा करना होगा, अन्यथा ब्याज देना पड़ सकता है।

1 जून से बदलेंगे सोलर पैनल के नियम

1 जून 2026 से सोलर पैनल लगाने के नियम सख्त हो जाएंगे। सरकार ने तय किया है कि सरकारी योजनाओं, सब्सिडी वाले सोलर प्रोजेक्ट्स और नेट-मीटरिंग से जुड़े सिस्टम में अब केवल उन्हीं सोलर पैनल और सोलर सेल का इस्तेमाल किया जा सकेगा, जो सरकार की स्वीकृत सूची (ALMM) में शामिल हैं।

1 जून 2026 के बाद सरकारी योजनाओं में सिर्फ ALMM में शामिल कंपनियों के सोलर पैनल और सेल ही लगाए जा सकेंगे।

—————————————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel