Prabhat Times 
जालंधर। इस समय की बड़ी खबर जालंधर से है। आज संभवतः पहली बार विजीलैंस (Vigilence) ब्यूरो ने रिवर्स ट्रेप लगाकर जी.एस.टी. मोबाईल विंग के ए.सी.एस.टी. दीपेन्द्र सिंह गरचा को रिश्वत देने आए पासर एजैंट वरूण महाजन को गिरफ्तार कर लिया गया।
विजीलैंस ब्यूरो के एस.एस.पी. दिलजिन्द्र ढिल्लों ने बताया कि ए.सी.एस.टी. दीपेन्द्र गरचा द्वारा फरवरी माह में ट्रेन के ज़रिए टैक्स चोरी कर मंगवाए गए तंबाकू की खेप ज़ब्त की गई थी। जिसे लेकर वे टेक्स चोरी कर तंबाकू मंगवाने वालों से टेक्स वसूलना चाहते थे। लेकिन इसी बीच पासर एजैंट वरूण महाजन पुत्र राकेश महाजन वासी कालिया कालोनी द्वारा ए.सी.एस.टी. गरचा पर मामला रफा दफा करने तथा भविष्य मे भी मिलजुल कर काम करने का दबाव बनाया जा रहा था।
इस बात की जानकारी दीपेन्द्र गरचा द्वारा विजीलैंस को दी गई। जांच के दौरान डी.एस.पी. विजीलैंस दलबीर सिंह व उनकी टीम ने आज ट्रैप लगाकर ए.सी.एस.टी. को 50 हज़ार रूपए की रिश्वत देने आए पासर एजैंट वरूण महाजन को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें