Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। (vigilance raid relative raman arora jalandhar) एटीपी सुखदेव वशिष्ठ की गिरफ्तारी के बाद अब विजिलेंस रूकने का नाम नहीं ले रही है।
सुबह विधायक रमन अरोड़ा के घर रेड के साथ ही अब विजिलेंस टीम रमन अरोड़ा के करीबी रिश्तेदार के घर भी पहुंची, विजिलेंस द्वारा राजू मैदान के घर के आसपास बैरीकेडिंग की गई है।
पता चला है कि राजू मदान शहर से बाहर है। उधर, रमन अरोड़ा घर पर ही मौजूद थे, कुछ देर पहले ही विजिलेंस टीम लगभग 6 घण्टे की जांच के बाद रमन अरोड़ा को गाड़ी में बिठाकर कर साथ ले गई है।
रमन अरोड़ा के घर से क्या मिला क्या नहीं, फिलहाल अधिकारिक जानकारी विजिलेंस द्वारा सांझा नहीं की है।
इससे पहले क्या क्या हुआ…
Jalandhar जालंधर। (vigilance raid mla raman arora jalandhar punjab) संभावना के मुताबिक विजीलेंस ब्यूरो ने जालंधर में बड़ा एक्शन लिया है।
विजिलेंस ब्यूरो द्वारा आप विधायक रमन अरोड़ा के घर, दफ्तर में रेड की है और रमन अरोड़ा को अरेस्ट किया गया है।
विधायक रमन अरोड़ा पर कड़ा एक्शन लेकर मान सरकार ने पब्लिक को स्पष्ट मैसेज दिया है कि भ्रष्टाचार और पब्लिक को परेशान वालों को कतई नहीं बख्शा जाएगा चाहे वो कोई अपना ही क्यों न हो।
इनसाईड …
विधानसभा हल्का जालंधर केंद्रीय से विधायक रमन अरोड़ा पर शिकंजा कसे जाने की चर्चा कई दिनों से चल रही थी, लेकिन अंदर की बात ये है कि ये तैयारी कई दिनों से नहीं बल्कि कई माह से चल रही थी।
अति सुविज्ञ सूत्रों से पता चला है कि जालंधर वेस्ट उप चुनाव से ही रमन अरोड़ा की गतिविधियों को लेकर सुगबुगाहट सरकार के कानों तक पहुंची थी,
रमन अरोड़ा की गतिविधियों के कारण पब्लिक में सरकार की नैगेटेविटी बहुत फैल रही थी, लेकिन सरकार तुरंत कोई एक्शन नहीं लेना चाहती थी।
हालात मुताबिक मान सरकार द्वारा विधायक रमन अरोड़ा के कारण पब्लिक में फैल रही मान सरकार की नैगेटिविटी की अंदरखाते जांच शुरू करवाई।
जिसमें हैरानीजनक तथ्य सामने आए। तथ्य सामने आए कि जालंधर में क्रप्शन का बड़ा खेल हो रहा है। पब्लिक काफी परेशान है।
बस फिर क्या था, सरकार द्वारा इस मामले की गहराई से जांच के लिए टीम बनाई गई और फिर योजनाबद्ध ढंग से शिकंजा कसा गया।
होटल, कमर्शियल कांपलेक्स, कोलोनाइजर… एटीपी की गिरफ्तारी से पहले जुटाए गए सबूत
सूत्रों ने बताया कि विजिलेंस ब्यूरो द्वारा काफी समय से मामले की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान शहर की कई कमर्शियल इमारतो, होटल मालिक, कई रियल एस्टेट कारोबारियों बातचीत की गई।
ऐसी चर्चा है कि इस जांच को अंजाम तक पहुंचाने मे शहर के एक कोलोनाईजर की भूमिका अहम रही।
सूत्रों ने बताया कि किसी भी कांपलेक्स के मालिक को बुलाया नहीं गया, बल्कि गुपचुप ढंग से उससे बातचीत की गई कि उनके साथ बिल्डिंग निर्माण में विधायक रमन अरोड़ा द्वारा क्या कोई लेन देन हुआ है?
सूत्रों ने बताया कि शहर के कई लोगों से पूछताछ के पश्चात विजिलेंस नतीजे पर पहुंची और एटीपी सुखदेव वशिष्ठ को विधायक रमन अरोड़ा के गिरेबां तक पहुंचने की पहली सीढ़ी बनाया गया।
सूत्रों ने बताया कि एटीपी सुखदेव वशिष्ठ के काबू आने पर रमन अरोड़ा नैक्सेस की परतें उखड़ती गई और विजिलेंस ब्यूरो के हाथ आखिर विधायक रमन अरोड़ा तक पहुंच गए।
ऐसे चल रहा था नैक्सेस
विजिलेंस सूत्रों की माने तो विधायक रमन अरोड़ा की एटीपी सुखदेव वशिष्ठ से सांठगांठ थी। यहां तक चर्चा है कि एटीपी द्वारा शहर में बन रही या फिर काफी समय पहले हुए निर्माण को नोटिस भेजा जाता था, बाद में जब बिल्डिंग मालिक नगर निगम पहुंचता तो उन्हें विधायक जी के दफ्तर का रास्ता बता दिया जाता। इसी प्रोसेस में क्रप्शन के सुराग विजिलेंस को मिले हैं, ऐसी चर्चा है।
अब तक क्या क्या हुआ….
विधायक रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस टीम लगातार जांच कर रही है। सुबह लगभग 9 बजे से विजिलेंस अधिकारी रमन अरोड़ा के घर का कौना कौना सर्च कर रहे हैं।
कुछ ही देर पहले विजिलेंस कर्मचारी एक अटैची, प्रिंटर, रूपए गिनने वाली मशीन इत्यादि सामान लेकर रमन अरोड़ा घर के अंदर गए हैं।
विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक घर में सर्च के दौरान टीम को दस्तावेज मिले हैं। जिन्हें कानूनी तौर पर विजिलेंस टीम जांच के लिए ज़ब्त कर रही है।
ऐसी चर्चा है कि घर से नकदी, गहने भी मिले हैं, लेकिन इन तथ्यों की फिलहाल अधिकारिक तौर पर कोई पुष्टी नहीं की जा रही।
———————————————————-
ये भी पढ़ें
- होटल, कमर्शियल कांपलेक्स, रियल एस्टेट… MLA रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस रेड में बड़ा अपडेट
- जालंधर के पड़ौसी शहर का CIA इंचार्ज समेत 4 पुलिस वाले अरेस्ट, DIG नवीन सिंगला ने किया खुलासा
- Big Breaking : जालंधर में MLA रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस रेड
- सिविल जज की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
- कोरोना रिटर्न – हांगकांग-सिंगापुर से थाईलैंड तक मचा हड़कंप
- भारत के इन राज्यों में फैला कोरोना, केंद्र ने किया अलर्ट
- ट्रंप सरकार का बड़ा एक्शन! इन भारतीयों को नहीं मिलेगा अमेरिका का वीज़ा
- जालंधर में पुलिस और गैंगस्टर के बीच चली सीधी गोलियां, सामने आया होशियारपुर क्नेक्शन
- कमिश्नरेट जालंधर पुलिस ने इस जिला में किया एनकाउंटर, टीनू हत्याकांड में वांटेड थे दोनों आरोपी
- भारतीय सेना का बड़ा खुलासा! पाकिस्तान के निशाने पर था Golden Temple
- 20 रुपये के नोट को लेकर RBI का बड़ा ऐलान
- दिल थाम लें iphone लवर्स! ऐसा होगा iphone 17 pro
- पंजाब पुलिस से बड़ी खबर! हरप्रीत मंडेर, स्वर्णदीप सिंह के सस्पेंशन आर्डर रद्द
- पाकिस्तान PM का बड़ा कबूलनामा! 9-10 मई की रात भारत ने कर दिया था बुरा हाल