Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (vigilance raid mla raman arora jalandhar punjab) संभावना के मुताबिक विजीलेंस ब्यूरो ने जालंधर में बड़ा एक्शन लिया है।

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा आप विधायक रमन अरोड़ा के घर, दफ्तर में रेड की है और रमन अरोड़ा को अरेस्ट किया गया है।

विधायक रमन अरोड़ा पर कड़ा एक्शन लेकर मान सरकार ने पब्लिक को स्पष्ट मैसेज दिया है कि भ्रष्टाचार और पब्लिक को परेशान वालों को कतई नहीं बख्शा जाएगा चाहे वो कोई अपना ही क्यों न हो।

इनसाईड …

विधानसभा हल्का जालंधर केंद्रीय से विधायक रमन अरोड़ा पर शिकंजा कसे जाने की चर्चा कई दिनों से चल रही थी, लेकिन अंदर की बात ये है कि ये तैयारी कई दिनों से नहीं बल्कि कई माह से चल रही थी।

अति सुविज्ञ सूत्रों से पता चला है कि जालंधर वेस्ट उप चुनाव से ही रमन अरोड़ा की गतिविधियों को लेकर सुगबुगाहट सरकार के कानों तक पहुंची थी,

रमन अरोड़ा की गतिविधियों के कारण पब्लिक में सरकार की नैगेटेविटी बहुत फैल रही थी, लेकिन सरकार तुरंत कोई एक्शन नहीं लेना चाहती थी।

हालात मुताबिक मान सरकार द्वारा विधायक रमन अरोड़ा के कारण पब्लिक में फैल रही मान सरकार की नैगेटिविटी की अंदरखाते जांच शुरू करवाई।

जिसमें हैरानीजनक तथ्य सामने आए। तथ्य सामने आए कि जालंधर में क्रप्शन का बड़ा खेल हो रहा है। पब्लिक काफी परेशान है।

बस फिर क्या था, सरकार द्वारा इस मामले की गहराई से जांच के लिए टीम बनाई गई और फिर योजनाबद्ध ढंग से शिकंजा कसा गया।

होटल, कमर्शियल कांपलेक्स, कोलोनाइजर… एटीपी की गिरफ्तारी से पहले जुटाए गए सबूत

सूत्रों ने बताया कि विजिलेंस ब्यूरो द्वारा काफी समय से मामले की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान शहर की कई कमर्शियल इमारतो, होटल मालिक, कई रियल एस्टेट कारोबारियों बातचीत की गई।

ऐसी चर्चा है कि इस जांच को अंजाम तक पहुंचाने मे शहर के एक कोलोनाईजर की भूमिका अहम रही।

सूत्रों ने बताया कि किसी भी कांपलेक्स के मालिक को बुलाया नहीं गया, बल्कि गुपचुप ढंग से उससे बातचीत की गई कि उनके साथ बिल्डिंग निर्माण में विधायक रमन अरोड़ा द्वारा क्या कोई लेन देन हुआ है?

सूत्रों ने बताया कि शहर के कई लोगों से पूछताछ के पश्चात विजिलेंस नतीजे पर पहुंची और एटीपी सुखदेव वशिष्ठ को विधायक रमन अरोड़ा के गिरेबां तक पहुंचने की पहली सीढ़ी बनाया गया।

सूत्रों ने बताया कि एटीपी सुखदेव वशिष्ठ के काबू आने पर रमन अरोड़ा नैक्सेस की परतें उखड़ती गई और विजिलेंस ब्यूरो के हाथ आखिर विधायक रमन अरोड़ा तक पहुंच गए।

ऐसे चल रहा था नैक्सेस

विजिलेंस सूत्रों की माने तो विधायक रमन अरोड़ा की एटीपी सुखदेव वशिष्ठ से सांठगांठ थी। यहां तक चर्चा है कि एटीपी द्वारा शहर में बन रही या फिर काफी समय पहले हुए निर्माण को नोटिस भेजा जाता था, बाद में जब बिल्डिंग मालिक नगर निगम पहुंचता तो उन्हें विधायक जी के दफ्तर का रास्ता बता दिया जाता। इसी प्रोसेस में क्रप्शन के सुराग विजिलेंस को मिले हैं, ऐसी चर्चा है।

अब तक क्या क्या हुआ….

विधायक रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस टीम लगातार जांच कर रही है। सुबह लगभग 9 बजे से विजिलेंस अधिकारी रमन अरोड़ा के घर का कौना कौना सर्च कर रहे हैं।

कुछ ही देर पहले विजिलेंस कर्मचारी एक अटैची, प्रिंटर, रूपए गिनने वाली मशीन इत्यादि सामान लेकर रमन अरोड़ा घर के अंदर गए हैं।

विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक घर में सर्च के दौरान टीम को दस्तावेज मिले हैं। जिन्हें कानूनी तौर पर विजिलेंस टीम जांच के लिए ज़ब्त कर रही है।

ऐसी चर्चा है कि घर से नकदी, गहने भी मिले हैं, लेकिन इन तथ्यों की फिलहाल अधिकारिक तौर पर कोई पुष्टी नहीं की जा रही।

घर के बाहर लगा जमावड़ा

रमन अरोड़ा के घर रेड के तुरंत बाद अशोक नगर ईलाके में गहमा गमी बढ़ी हुई है। विजिलेंस टीम घर के अंदर सर्च कर रही है तो कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारी घर के बाहर एरिया सील किए हुए हैं। शहरवासी अपडेट लेने के लिए अशोक नगर का चक्कर लगा रहे हैं।

आप ने सोशल मीडिया पर की पोस्ट – अपना होवे चाहे बेगाना, भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं….

आम आदमी पार्टी ने पोस्टर जारी कर कहा कि चाहे अपना हो या बेगाना, भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आम आदमी पार्टी ने पोस्टर जारी कर कहा कि चाहे अपना हो या बेगाना, भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

———————————————————-

ये भी पढ़ें

—————————————————————

————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1