Prabhat Times

खबर अपडेट की जा रही है…

Jalandhar जालंधर। (vigilance action mla raman arora jalandhar) जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी हो गई है।

विजिलैंस टीम की 6 घण्टे से ज्यादा समय तक रमन अरोड़ा के घर चली सर्च में साढ़े पांच लाख से ज्यादा नकदी और एक किलोग्राम के करीब गोल्ड ज्यूलरी व सिल्वर ज्वेलरी बरामद की गई है।

उधर, पता चला है कि विजिलेंस टीमें शहर में लगातार सक्रिय हैं। पता चला है कि विजिलेंस टीम ने चरणजीत पुरा में भी एक घर में रेड की है।

सूत्रों ने बताया कि विजिलेंस द्वारा रमन अरोड़ा के करीबियों की लिस्ट बनी हुई है। जिनके रिहायशी और दफ्तरी ठिकानों पर विजिलेंस टीमें सर्च कर रही हैं।

बता दें कि नगर निगम के एटीपी सुखदेव वशिष्ठ से पूछताछ के बाद विजिलेंस टीम ने आज सुबह अचानक एमएलए रमन अरोड़ा के घर दबिश दी। विजिलेंस टीम द्वारा 6 घण्टे से ज्यादा समय घर के कौने कौने में सर्च की गई।

दोपहर बाद रमन अरोड़ा को गिरफ्तार कर विजिलेंस टीम निकल गई। अति सुविज्ञ सूत्रों से पता चला है कि विजिलेंस टीम द्वारा घर में सर्च के दौरान साढ़े 5 लाख रूपए नकद और एक किलोग्राम के करीब ज्यूलरी मिली है।

सूत्रों ने बताया कि विधायक रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी की औपचारिकताएँ पूरी करने के पश्चात शनिवार सुबह अदालत में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – 

———————————————————-

ये भी पढ़ें

—————————————————————

————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1