Prabhat Times

लुधियाना। (vb Nabs Munshi for accepting bribe of rs 20,000) भ्रष्टाचार के खिलाफ पंजाब सरकार की मुहिम जारी है।

विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने आज लुधियाना के थाना कुमकलां के मुंशी को 20 हज़ार रूपए रिश्वत लेने के आरोप में अरेस्ट किया गया है।

अहम बात ये है कि इस मामले में एस.एच.ओ. और ए.एस.आई. अभी विजीलैंस के राडार पर हैं।

विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने एंटी क्रप्शन एक्शन लाइन पर 21 जुलाई को दी शिकायत में बताया कि 13 अप्रैल को उसके भाई दीपक कुमार के खिलाफ थाना कुमकलां में मारपीट का केस दर्ज किया गया था।

इस मामले में उसका भाी दीपक भी घायल था। जिसकी शिकायत पर अवतार सिंह व अन्यों के किलाफ भी क्रास केस दर्ज किया गया।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी परमजीत सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक लाख रूपए की मांग की।

थाना के मुंशी हरदीप सिंह द्वारा सौदा 50 हज़ार रूपए में तय किया गया।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि ए.एस.आई. रणधीर सिंह ने उनसे 35 हज़ार रूपए तथा मुंशी हरदीप सिंह ने 20 हज़ार रूपए रिश्वत ली।

इस संबंधी शिकायतकर्ता द्वारा वॉयस रिकार्डिंग भी विजीलेंस ब्यूरो को दी।

विजीलैंस ब्यूरो द्वारा ममले कीजांच के पश्चात मुंशी हरदीप सिंह को अरेस्ट कर लिया गया।

आरोपी के किलाफ प्रिवेंशन ऑप क्रप्शन एक्ट के अधीन विजीलैंस ब्यूरो, लुधियाना रेंज में केस दर्ज किया गया है।

विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में थाना प्रभारी परमजीत सिंह और ए.एस.आई. रणधीर सिंह की भूमिका की जांच की जा रही है।

 

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1