



Prabhat Times
जालंधर। जालंधर के नए डीसी वरजीत वालिया ने कहा है कि पंजाब सरकार की प्रमुख योजनाओं और जन कल्याण कार्यक्रमों को प्रभावशाली ढंग से लागू करना प्राथमिकता होगी। साथ ही सीएम भगवंत मान सरकार की योजनाओं का लाभ हर नागरिक तक पहुंचे, इसके लिए योजनाबद्ध ढंग से काम किया जाएगा।
2018 बैच के आईएएस वरजीत वालिया ने आज जालंधर में बतौर डीसी पद संभाला। प्रशासकीय कांपलैक्स में डीसी वरजीत वालिया को जिला पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
जॉइन करते ही डीसी वरजीत वालिया ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मीटिंग की। पहली मीटिंग में डीसी वालिया ने कहा कि सभी अधिकारी, कर्मचारी को अपनी डयूटी निष्ठा इमानदारी और मेहनत से करने के लिए कहा।
डीसी ने स्पष्ट किया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है।
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीसी ने कहा कि जिला जालंधऱ का बुनियादी ढांचा और मजबूत करने के साथ साथ शिकायतों का निर्धारित समयावधि में निपटारा करना उनकी प्राथमिकता होगी।
डीसी वालिया ने कहा कि जिला प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही प्रशासन को पहल दी जाएगी और इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए योजनाबद्ध ढंग से काम किया जाएगा।
आईएएस बनने के पश्चात जालंधर में एक साल की ट्रेनिंग लेने वाले डीसी वरजीत वालिया ने कहा कि ट्रेनिंग के दौरान जालंधर में कोविड 19 महामारी तथा बाढ़ के दिनों में प्रबंधन में काम कर चुके हैं।
बता दें कि डीसी वरजीत वालिया इससे पहले रूपनगर और पटियाला में बतौर डीसी सेवाएं दे चुके हैं।
———————————————–


ये भी पढ़ें
- …अब 14.2 किलो नहीं सिलेंडर में मिलेगी सिर्फ इतनी गैस! LPG संकट के बीच सरकार का ‘प्लान-बी’
- बड़ी राहत! LPG को लेकर सरकार ने दिए ये अहम आदेश
- पिछली सरकारों की नाकामी से बंद हो गए थे सांस्कृतिक मेले, अब ‘रंगला पंजाब’ के रंग दिखाई देने लगे हैं: मान
- सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की
————————————–





