Prabhat Times

जालंधर। सनसनीखेज मर्डर की वारदात के बाद जालंधर पुलिस के हाई अलर्ट और डीजीपी गौरव यादव के जालंधर पहुंचने से ठीक पहले लाखों की लूट हो गई।

महानगर के अर्बन एस्टेट फेज-2 में एचडीएफसी बैंक के बाहर कार सवार दंपति से लुटेरे नकदी से भरा बैग छीनकर ले गए।

महिला ने बताया कि उसके पति कार पार्क कर रहे थे। किसी को पेमेंट करने लिए वह बैंक के बाहर खड़े थे। 19 लाख रुपए से भरा बैग उसके हाथ में था। इस दौरान लुटेरे उसके हाथों से बैग छीन ले गए।

महिला ने बताया कि लुटेरे 2 लोग थे। उसके हाथों पर तलवार जैसी चीज थी। महिला ने कहा कि उनकी आर्टिफिशयल ज्वैलरी की दुकान है।

सुबह फुटबॉल चौक की विजय नगर स्थित अन्य बैंक से 17 लाख 10 हजार रुपए कैश लेकर आए थे। इसमें 2 लाख घर से लेकर रखे थे। उन्होंने यह नगदी किसी को देनी थी।

महिला ने बताया कि उसने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना 7 के एसएचओ बलविंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए है।

वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

——————————————————-

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel