Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। सुबह सुबह आप नेता लक्की ओबराय की हत्या की सनसनीखेज वारदात से जालंधर दहल गया है।

पॉश एरिया माडल टाऊन में श्री गुरूद्वारा साहिब के बाहर हुई वारदात ने पुलिस अधिकारियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किए जा रहे तमाम दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं।

सनसनीखेज मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पता चला है कि एक्टिवा सवार दो शूटरों ने फायरिंग की।

 चर्चित आप नेता लक्की ओबराय आज सुबह माडल टाऊन स्थित श्री गुरूद्वारा साहिब में माथा टेकने पहुंचे। बताया जा रहा है कि वे रूटीन में गुरूद्वारा साहिब जाते थे।

संभावित है कि उनके इस रूटीन का कातिलों को जानकारी थी। वे पहले से ही लक्की ओबराय का इंतज़ार कर रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लक्की ओबराय माथा टेक कर बाहर निकले और अपनी थार गाड़ी में बैठे ही थे कि पहले से ही धाक लगाए युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग गाड़ी के दोनों तरफ से की गई।

जिस कारण लक्की ओबराय को हिलने का मौका नहीं मिला। बताया जा रहा है कि लक्की ओबराय पर कम से कम 5 फायर किए गए। गोली छाती और सिर में भी लगी बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कातिल एक्टिवा पर सवार थे और लोई (शाल) लपेटे हुए थे। पुलिस द्वारा सारे एरिया को सील किया गया और सीसीटीवी फुटेज चैक करवाए जा रहे हैं।

देखें दिल दहला देने वाली तस्वीरें

——————————————————-

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel