Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (United Resident Forum 66 Feet Road jalandhar)  66 फीट रोड़ पर लगाए जा रहे कूढ़े के कारखाने के विरोध में आज यूनाइटेड रेज़िडेंट फोरम का गठन हो गया है।

66 फीट रोड़ पर स्थित विभिन्न पॉश सोसाइटियों के सदस्यों द्वारा जॉइंट रूप से फोरम का गठन कर ऐलान किया है कि कूढ़े का कारखाना नहीं खुलने दिया जाएगा। इसके लिए फोरम किसी भी स्तर पर संघर्ष करेगी।

बता दें कि नगर निगम द्वारा 66 फीट रोड़ पर कूढ़े से खाद्द बनाने के लिए फोलड़ीवाल ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जा रहा है।

नगर निगम के इस फैसले से जालंधर के पॉश एरिया 66 फीट रोड़ के निवासियों में रोष पाया जा रहा है।

बीते दिन अमित तनेजा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल भाजपा नेता जयवीर शेरगिल से मिले और एतराज जताया था।

निगम प्रशासन द्वारा गंभीरता न लिए जाने के कारण आज 66 फीट रोड़ पर स्थित विभिन्न पॉश सोसाइटीयों के निवासी, व्यापारिक संस्थाओं द्वारा यूनाइटेड रेजिडेंट फोरम का गठन किया गया।

फोरम का प्रधान अमित तनेजा  प्रधान, महासचिव करण खरबंदा, मार्किट कमेटी के प्रधान अजयपाल सिंह, विश्वामित्र अरोड़ा को सलाहकार, ट्रईयार दिनेश सिंह, जॉइंट ट्रईयार के.जे.एस. पन्नू के साथ कार्यकारिणी सदस्यों मे भरत अरोड़ा, नितिन गोयल, कपिल शूर, अमरप्रीत सिंह, राजीव आहूजा, रितेश मल्हौत्रा, संजीव अरोड़ा, वीडी कपूर, पकंज कक्कड़, मुनीष कुमार, राजेश अग्रवाल, सचिन मिराजकर, अजय गुप्ता तथा रविन्द्र सिंह शामिल हैं।

यूनाइटिड रेजिडेंट फोरम के प्रधान अमित तनेजा ने कहा कि 66 फीट रोड़ जालंधर का अति पॉश एरिया है और लगातार विकसित हो रहा है। हज़ारों लोग इस रोड़ पर बनी सोसाइटियों में रह रहे हैं।

ऐसे हालात में निगम प्रशासन द्वारा कूढ़े से खाद बनाने का ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का फैसला गल्त है। सारे शहर का कूढ़ा कर्कट प्लांट में आने से इस एरिया का वातावरण दूषित हो जाएगा।

अमित तनेजा ने कहा कि ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित होने से करीब दो लाख की आबादी वाले 50 हजार परिवार प्रभावित होंगे।

तनेजा ने कहा कि इस एरिया में प्लांट स्थापित करना एनजीटी की गाइडलाइंस का उल्लंघन है।

तनेजा ने कहा कि ऐसे ट्रीटमेंट प्लांट खाली जगहों पर लगाए जाते हैं, न कि रिहायशी एरिया में।

अमित तनेजा ने बताया कि अपनी इस मांग को लेकर फोरम के सभी सदस्य जल्द ही लोकल बॉडी मंत्री बलकार सिंह, सांसद सुशील रिंकू, विधायक शीतल अंगुराल, विधायक रमन अरोड़ा, राजविन्द्र कौर तथा दीपक बाली से मिलेंगे। सरकार के इन प्रतिनिधियों को अपनी समस्या से अवगत करवाएँगे।

फोरम के महासिचव करण खरबंदा का कहना है कि इस पॉश एरिया में हज़ारों परिवार रह रहे हैं। ऐसे हालात में वातावरण दूषित हो जाएगा।

अमित तनेजा और करण खरबंदा ने कहा कि फोरम द्वारा फैसला लिया गया है कि इस रोड़ पर ट्रीटमेंट प्लांट नहीं लगने दिया जाएगा। चाहे इसके लिए उन्हें किसी भी स्तर पर संघर्ष करना पड़े।

—————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

————————————————————–

देखें – जालंधर में मोबाइल विक्रेता द्वारा मारपीट की CCTV फुटेज

——————————————————————————-

देखें Video – देश का पहला राज्य बना पंजाब


देखें वीडियो –  डाक्टरों की लूट खत्म, सीएम भगवंत मान ने दिए सख्त आदेश

——————————————————————————–

Video – श्री देवी तालाब मंदिर में 1.21 लाख दीप प्रज्जवलित

——————————————————————————–

जालंधर में हुए एनकाउंटर का वीडियो

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1