Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (Akali leader hs walia vs mla pragat singh jalandhar) कपूरथला से शिरोमणि अकाली दल के हल्का इंचार्ज एच.एस. वालिया ने कांग्रेसी एमएलए परगट सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

अवैध माइनिंग के आरोपो को निराधार बताते हुए शिअद नेता एच.एस. वालिया ने आरोप लगाया कि एमएलए परगट सिंह खुद अवैध गतिविधियों के संरक्षण देते रहे हैं।

वालिया ने ऐलान किया है कि 10 दिन बाद वे दोबारा प्रैस कान्फ्रैंस करके एमएलए परगट सिंह की बेनामी संपत्तियों का खुलासा करेंगे।

बता दें कि बीते दिन एमएलए परगट सिंह ने डीसी जालंधर के शिकायत देकर आरोप लगाया कि वालिया द्वारा अवैध माइनिंग की जा रही है।

परगट सिंह के इन आरोपों का जवाब एच.एस. वालिया ने पत्रकार वार्ता में दिया। एच.एस. वालिया ने बताया कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।

वालिया ने बताया कि नैशनल हाईवे अथारिटी द्वारा 46 किलोमीटर की रिंग रोड़ जालंधर को दी है। जिसका निर्माण उनकी कंपनी द्वारा किया जा रहा है।

नैशनल हाईवे अथारिटी के नियमो के मुताबिक उनकी कंपनी के पास सभी लाइसैंस हैं।

सड़क निर्माण के लिए उनकी कंपनी द्वारा लगभग 3.5 करोड़ रूपए फीस सरकार को जमा करवाई है।

सड़क निर्माण के लिए जो माइनिंग हुई भी है वे नियमों के मुताबिक और सरकार की मंजूरी के बाद हुई है।

वालिया ने बताया कि बीते दिन उनकी माइनिंग साइट पर उनके कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई थी।

इस दौरान उन्होंने जालंधर देहात पुलिस को शिकायत भी दी थी। अभी तक उस मामले में एफआईआर तक नहीं दर्ज की गई।

आरोपियों ने उनकी माइनिंग साइट पर लगे सीसीटीवी और डीवीआर को भी नुकसान पहुंचाया था।

एच.एस. वालिया ने कहा कि उनकी राजनीतिक छवि खराब करने के लिए एमएलए परगट सिंह और लाडी शेरोवालिया ने ये मनघंढ़त मामला उठाया है।

एच.एस. वालिया ने कहा कि वो औछी राजनीति में विश्वास नहीं रखते, लेकिन अब परगट सिंह ने शुरूआत की है तो वे उसका जवाब देंगे।

परगट सिंह पर तीखा हमला करते हुए वालिया ने कहा कि परगट सिंह के कार्यकाल 2017 से 20022 तक उनके विधानसभा हल्का में जो कुछ हुआ सर्वविदित है।

परगट सिंह के हल्के में नशे का कारोबार, लेंड ग्रैबिंग के कई मामले हुए हैं। अब वे धीरे धीरे सारी परतें खोलेंगे।

एच.एस. वालिया ने आरोप लगाया कि कई जायज नाजायज कालोनियों व प्रोजेक्टों ने परगट सिंह के हिस्सेदारी है। इसके अतिरिक्त परगट सिंह द्वारा विदेशों में भी बेनामी संपत्ति बनाई है।

वालिया ने पंजाब सरकार से मांग की है कि परगट सिंह की बेनामी संपत्तियों, साइलेंट हिस्सेदारियों और कथित अवैध कारोबार की जांच विजीलैंस से करवाई जाए।

एक सवाल के जवाब मे वालिया ने कहा कि ये आरोप वे परगट सिंह की तरह हवा में नहीं लगा रहे, उनके पास दस्तावेजी सबूत हैं। अगर सरकार निष्पक्ष जांच करवाए तो वे दस्तावेज सौंप देंगे।

इसके साथ ही वालिया ने ऐलान किया कि अगले 10 दिन बाद वे दोबारा प्रैस वार्ता करे परगट सिंह की बेनामी संपत्ति का खुलासा करेंगे।

—————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

————————————————————–

देखें – जालंधर में मोबाइल विक्रेता द्वारा मारपीट की CCTV फुटेज

——————————————————————————-

देखें Video – देश का पहला राज्य बना पंजाब


देखें वीडियो –  डाक्टरों की लूट खत्म, सीएम भगवंत मान ने दिए सख्त आदेश

——————————————————————————–

Video – श्री देवी तालाब मंदिर में 1.21 लाख दीप प्रज्जवलित

——————————————————————————–

जालंधर में हुए एनकाउंटर का वीडियो

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1