Prabhat Times

जालंधर। (Two women died Accident Chugitti Chowk, Jalandhar) जालंधर के चौगिट्टी चौक में बड़ा दुःखदायी हादसा हुआ है। दुर्घटना में दो महिलाओँ की मृत्यु हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।
जानकारी के मुताबिक दो महिलाएं एक्टिवा पर चौगिट्टी चौक से पी.ए.पी. की तरफ जा रही थी कि अचानक तेज रफ्तार ट्राक ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनो महिलाओँ की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक महिलाओं की पहचान अनिता शर्मा तथा अमरजीत कौर वासी मोहन विहार के रूप में हुई है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें