Prabhat Times

अमृतसर। अमृतसर से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है।

वीरवार देर रात एक एएसआई की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

थाना गेट हकीमां में तैनात एएसआई हरजीत सिंह करीब 2:30 बजे दाना मंडी के पास मोटरसाइकिल पर गश्त कर रहे थे।

इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर गोलियां चला दीं।

गोली लगने से एएसआई हरजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें तुरंत अमृतसर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने आसपास के इलाके की तलाशी ली और वारदात से जुड़े सबूत जुटाने शुरू किए।

हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए CCTV फुटेज भी देखी जा रही है।

पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। अज्ञात हमलावरों को पकड़ने की कोशिश में जुटी है।

—————————————————————————–

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel