Prabhat Times

चंडीगढ़। लालजीत भुल्लर के इस्तीफे के बाद पंजाब मान कैबिनेट में मंत्रियों का विभागों में बदलाव किया गया है।

पंजाब के सीएम भगवंत मान द्वारा ये अहम फैसला लिया गया है।

फैसले के मुताबिक हरपाल चीमा को वित्त मंत्रालय के साथ अब ट्रांसपोर्ट विभाग तथा डाक्टर रवजोत सिंह को जेल विभाग भी दिया गया है। इससे पहले ये दोनों विभाग लालजीत भुल्लर के पास थे।

इससे पहले पंजाब के सीएम भगवंत मान ने प्रैस कान्फ्रैंस की। प्रैस कान्फ्रेंस में डीएम गगनदीप रंधावा सुसाईड केस की जांच सीबीआई को सौंपे जाने के सवाल पर सीएम भगवंत मान ने दो टूक जवाब दिया।

सीएम भगवंत मान ने कहा- मंत्री का रिजाइन हो गया, उसे को पकड़ लिया गया, चीफ सेक्रेटरी लेवल की कमेटी को जांच के आदेश दे दिए हैं। जो भी कानून के मुताबिक होगा, उसके हिसाब से कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा- हमारे लिए मंत्री हो या संतरी, सभी के लिए कानून एक ही है। हम किसी की पुश्तपनाही नहीं करते, किसी को बचाने की कोशिश नहीं करते। मेरे लिए सारा पंजाब एक परिवार है।

सीएम ने कहा कि अगर में बराबर के एग्जाम्पल दूं तो हरियाणा का एडीजीपी (वाई पूरन कुमार) चंडीगढ़ में मरा था, उसकी जांच कौन सी सीबीआई को दी गई है? उसमें सिर्फ डीजीपी की बदली कर निपटा दिया था। पटियाला में एक आदमी प्रेस के सामने, एक आदमी पुल के नीचे बस स्टैंड के पास आग लगाकर मर गया। उसने कैप्टन अमरिंदर और भरतिंदर चहल का नाम लिया था। उसकी किस सीबीआई से जांच कराई और किसने इस्तीफा दिया था? महल कलां किरनजीत कौर से जुड़ा बड़ा कांड हुआ था। आजतक उसकी याद मनाई जाती है। उसके दोषियों को कब सजा मिलेगी? वे लोग कौन थे और किसने किया था?

सीएम मान ने कहा कि राजा वड़िंग का नाम लेकर एक फैमिली ने छलांग लगा दी थी। मां मर गई, बाप-बेटी बच गए। उन्होंने भी नाम लिया था, उस पर कौन सी सीबीआई जांच हुई, कौन सा इस्तीफा हुआ? एक आदमी सुनील कुमार अमित शाह का नाम लेकर मर गया था। उसमें अमित शाह ने कब इस्तीफा दिया और कब जांच हुई?

सीएम भगवंत मान ने कहा कि हम यह कहते हैं कि जान की कोई कीमत नहीं है। हमने कोई एहसान नहीं किया। यह हमारा फर्ज बनता है। यह सभी को फॉलो करना चाहिए। एक बात से मुझे बहुत खुशी हुई कि राजा वड़िंग, बिक्रम मजीठिया, सुनील जाखड़, प्रताप सिंह बाजवा सब एक ही गाड़ी में नजर आए।

———————————————–

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel