Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (Tragic incident in Jalandhar! Woman and two innocent children burnt in fire) जालंधर देहात के गांव भदियाणा में बड़ी घटना की सूचना है। गांव में महिला व उसके दो मासूम बच्चे आग लगने से बुरी तरह से झुलस गए हैं।

मां बच्चो को गंभीर हालत में जालंधर सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है। जहां तीनों की हालत गंभीर है।

जानकारी के मुताबिक गांव भदियाणा में रहती महिला मीनू व उसके दो बच्चा निष्ठा (4), प्रभु (डेढ साल) आज सुबह घर में ही बुरी तरह से झुलस गए। घर में चीखो पुकार मची देख आस पड़ौस के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे।

आग बुझाने के पश्चात गंभीर हालत में तीनों को आदमपुर के अस्पताल दाखिल करवाया गया। हालत गंभीर होने के कारण तीनों को सिविल अस्पताल जालंधर रैफर कर दिया गया।

पता चला है कि मीनू का पति मनजीत सिंह दुबई में रह रहा था। लगभग एक माह पहले दुबई में उसकी मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि पति की मौत के पश्चात मीनू परेशान रहती थी।

गांव में चर्चा है कि पति की मौत का सदमा नहीं झेल पा रही थी, जिसके चलते आज उसने ये खौफनाक कदम उठाया।

पता चला है कि सिविल अस्पताल में मीनू व उसके दोनो मासूम बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।सूचना पुलिस को दी गई है।

——————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1