Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (Tehsildar Ram Chand, Kanungo Naresh Kumar reached these villages of Jalandhar) किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज जालंधर के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा गांवो का दौरा किया जा रहा है।

तहसीलदार रामचंद, कानूनगो नरेश कुमार, पटवारी विमल कुमार ने आज तहसील जालंधर -2 के अंर्तगत आते गांव खैरा माझा, तलवाड़ा, हेलर, हीरापुर, चक्क हमजा, अठौला, बगौता, देसलपुर, अठौला समेत कई गांवो का दौरा किया।

अधिकारियों ने गांवो में किसानों से साथ बैठकें की। तहसीलदार राम चंद, कानूनगो नरेश कुमार ने किसानों को पराली जलाए जाने के नुकसान के बारे में बताया।

अधिकारियों ने किसानों को सीएम भगवंत मान द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओँ के बारे में जानकारी दी।

तहसीलदार राम चंद ने बताया कि पराली जलाना हर वर्ग के लिए घातक है।

पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण के कारण मनुष्य को घातक और जानलेवा बीमारियों होती है।

सरकार द्वारा पर्यावरण संभाल के लिए चलाए जा रहे अभियान में हर व्यक्ति को सहयोग देना चाहिए।

तहसीलदार राम चंद व कानूनगो नरेश कुमार ने किसानों से अपील की कि पराली न जलाएं और पर्यावरण संभाल के लिए चलाए जा रहे अभियान में अपना योगदान दें।

——————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1