Prabhat Times
जालधर। विधानसभा चुनाव 2022 (Vidhan Sabha Election 2022) सिर पर आते ही राज्य की राजनीति उबाल पर है। पंजाब में फिलहाल किसी भी पार्टी के हालात स्थिर नहीं है। चाहे कांग्रेस हो या फिर अकाली दल और या भाजपा। सभी पार्टियां जोड़तोड़ में लगी हैं। लेकिन राज्य की राजनीति में भाजपा सबसे ज्यादा हाशिए पर चल रही है। मौजूदा हालात देखते हुए पार्टी के कई नेता भी सरेआम पार्टी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद कर चुके हैं।
जालंधर विधानसभा हल्का नार्थ के विधायक के.डी. भंडारी द्वारा आवाज बुलंद किए जाने को लेकर आज एक बार फिर भाजपा के टक्साली काडर ने मीटिंग की। वरिष्ठ नेता तरसेम कपूर के दफ्तर में हुई बैठक में रवि महेन्द्रू, अश्वनी पुरी, विपन आनन्द, गोपाल पेठे वाले, इंद्र प्रकाश, सुदर्शन मोंगिया, विपन शर्मा गोल्डी, मिंटा कोछड़ उपस्थित रहे।
बैठक में एक स्वर में पूर्व विधायक किशन देव भंडारी द्वारा पार्टी पर उठाए गए सवालों की निंदा की। भाजपा के टक्साली नेताओं ने कहा कि पार्टी मां का दर्जा है, और मां पर कोई अंगुली उठाए ये कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उक्त नेताओं ने कहा कि आज जो भी रूतबा समाज या राजनीति मे है वे पार्टी की ही देन है। जिन नीतियों पर अंगुली उठाई जा रही है उन्ही नीतियों के कारण ही उक्त नेता अर्श पर हैं। टक्साली नेताओं ने कहा कि पार्टी नीतियों पर अंगुली उठाना कतई बर्दाश्त नहीं होगा। 

ये भी पढ़ें