Prabhat Times
Tarantaran तरनतारन। संभावना के मुताबिक तरनतारन उप चुनाव में आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर वोटरों का दिल जीत लिया है।
तरनतारन उप चुनाव में आप कैंडीडेट ने शिरोमणि अकाली दल, कांग्रेस, भाजपा और वारिस पंजाब दे के कैंडीडेट को पछाड़ कर प्रचंड बहुमत से जीत की और है।
कुल 16 राउंड में मतगणना होगी। जिसमें से 14 राउंड की वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है।
शुरुआती 3 राउंड में अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा ने बढ़त ली। इसके बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के हरमीत संधू ने लीड ली।
14वें राउंड के बाद AAP कैंडिडेट 11,117 वोटों से लीड लेकर आगे चल रहे हैं। 15वें राउंड के बाद AAP कैंडिडेट 11,317 वोटों से लीड लेकर आगे चल रहे हैं। 16 वें राऊंड में आप कैंडीडेट हरमीत संधू जीत गए हैं।
AAP के उम्मीदवार हरमीत संधू ने 12,091 वोटों से जीत हासिल की। उन्हें कुल 42649 वोट मिले। हरमीत संधू चौथी बार यहां से विधायक चुने गए हैं। थोड़ी देर में इसका औपचारिक ऐलान होगा।
दूसरे नंबर पर अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावार रहीं, जिन्हें 30,558 वोट मिले। तीसरे नंबर पर अकाली दल-वारिस पंजाब दे के उम्मीदवार मनदीप सिंह खालसा को 19,420 वोट मिले। कांग्रेस यहां चौथे नंबर पर रही। उसे 15,078 वोट मिले। भाजपा उम्मीदवार 10 हजार आंकड़ा भी नहीं छू पाए। उन्हें 6,239 वोट मिले।
तरनतारन में 11 नवंबर को 60.95% वोटिंग हुई थी। पिछले विधानसभा चुनाव (2022) में इस सीट पर 65.81% वोटिंग हुई थी। जिसमें AAP के कश्मीर सिंह सोहल ने चुनाव जीता था। उनके निधन से यह सीट खाली हुई थी।
जानें किस राउंड में कौन रहा आगे
- पहले राउंड में अकाली दिल की सुखविंदर सबसे आगे। AAP दूसरे नंबर पर।
- दूसरे राउंड में अकाली दिल की सुखविंदर की लीड बढ़कर 1480 हुई।
- तीसरे राउंड में सुखविंदर की लीड कम हुई। लीड कम होकर 374 रह गई है।
- चौथे राउंड में AAP के हरमीत सिंह संधू को 179 वोटों की लीड मिली।
- 5वें राउंड में AAP की लीड बढ़कर 187 हुई है।
- 6वें राउंड में AAP की लीड बढ़कर 892 हो गई है।
- 7वें राउंड में AAP की लीड बढ़कर 1836 हो गई है।
- 8वें राउंड में AAP की लीड बढ़कर 3,668 हो गई है।
- 9वें राउंड में AAP की लीड बढ़कर 5,510 हो गई है।
- 10वें राउंड में AAP की लीड बढ़कर 7,294 हो गई है।
- 11वें राउंड में AAP की लीड बढ़कर 9,142 हो गई है।
- 12वें राउंड में AAP की लीड बढ़कर 10,236 हो गई है।
- 13वें राउंड में AAP की लीड बढ़कर 11,594 हो गई है।
- 14वें राउंड में AAP की लीड बढ़कर 11,117 हो गई है।
- 15वें राउंड में AAP की लीड बढ़कर 11,317 हो गई है।
- 16वें राउंड में AAP ने 12091 वोटों से सीट जीत ली।
आप की जीत


भांगड़ा डालते आप वर्कर
——————————————————-












ये भी पढ़ें
- मान सरकार का शिक्षा में क्रांतिकारी योगदान : शिक्षकों के सम्मान और युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए नया अध्याय शुरू
- ओ तेरी… DIG हरचरण भुल्लर के घर से मिला इतने करोड़ कैश, ज्यूलरी, जानें और क्या-क्या
- पंजाब सरकार का जनसेवा मॉडल ,₹510 CR की मेडिकल क्रांति ; होमी भाभा कैंसर अस्पताल और रिसर्च सेंटर ने दी लाखों को नई जिंदगी
- वरिंदर सिंह घुम्मण के नाम पर रखा जाएगा डीसी और पुलिस कमिश्नर रेजिडेंस पार्क का नाम, नितिन कोहली 23 अक्तूबर को करेंगे उद्घाटन
——————————————————
————————————–











