



Prabhat Times
चंडीगढ़। क्रिकेट मैदान से राजनीति के मैदान में आए हरभजन सिंह को सरकार ने धीरे से जोर का झटका दिया है। सरकार द्वारा राज्य सभा सदस्य हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस ले ली है।
इसी बीच चर्चा है कि भज्जी को केंद्र सरकार द्वारा सीआरपीएफ की सुरक्षा दी गई है। लेकिन इसकी अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
पंजाब की आप सरकार ने पूर्व क्रिकेटर व पार्टी छोड़ने वाले राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह भज्जी की Z+ सिक्योरिटी हटा ली है।
उनके जालंधर स्थित घर पर तैनात पंजाब पुलिस के जवानों को तुरंत वापस बुला लिया गया है।
इसके तुरंत बाद ही केंद्र सरकार ने भज्जी को CRPF की सिक्योरिटी दे दी। उनके घर के बाहर ये जवान तैनात कर दिए गए हैं।
हालांकि भज्जी ने अभी आप छोड़ने या भाजपा जॉइन करने को लेकर कुछ नहीं कहा लेकिन राघव चड्ढा ने उनके भी साथ में होने का दावा किया था।
भज्जी से पहले आप सरकार ने राघव चड्ढा की भी Z+ सिक्योरिटी वापस ली थी। इसके बाद उन्हें केंद्र की तरफ से यही सिक्योरिटी मिल गई। भज्जी को केंद्र से सुरक्षा मिलने के बाद में अभी कोई सूचना नहीं है।
———————————————————


————————————–





