Prabhat Times

जालंधर। डिप्स स्कूल्स अपने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान कर रहा है।

विशेष रूप से स्विमिंग और शूटिंग जैसी खेल गतिविधियां विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

एक ही परिसर में इन दोनों सुविधाओं की उपलब्धता डिप्स स्कूल्स को विशिष्ट बनाती है।

भीषण गर्मी के मौसम में विद्यार्थी स्विमिंग का भरपूर आनंद ले रहे हैं। स्विमिंग न केवल उन्हें गर्मी से राहत देती है, बल्कि शारीरिक रूप से मजबूत और सक्रिय भी बनाती है।

दूसरी ओर, प्रशिक्षित विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में विद्यार्थी शूटिंग में अपने लक्ष्य को सटीक रूप से साधना सीख रहे हैं, जिससे उनका एकाग्रता स्तर और आत्मविश्वास बढ़ रहा है।

विद्यालय के टाइम टेबल में स्विमिंग और शूटिंग पीरियड्स को विशेष रूप से शामिल किया गया है, ताकि हर विद्यार्थी इन खेलों में भाग ले सके और अपनी प्रतिभा को निखार सके।

डिप्स प्रबंधन विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर पूरी तरह सजग है। सीएओ रामनीक सिंह और सीएओ जशन सिंह विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों में नियमित भाग लेने तथा अधिक से अधिक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर पदक और सम्मान जीतने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

डिप्सियंस इन सुविधाओं का लाभ उठाकर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और अपने विद्यालय व अभिभावकों का नाम रोशन कर रहे हैं।

 

———————————————————–

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel