Prabhat Times
Chandigarh चंडीगढ़। निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की मुश्किलें दिन ब दिन बढ़ती जा रही हैं।
सीबीआई के शिकंजा कसने के पश्चात अब हरचरण भुल्लर पर तीसरा केस दर्ज हो गया है। यह मामला पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की ओर से दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक विजिलेंस ब्यूरो ने भुल्लर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है।
रिश्वत केस में पकड़े गए पंजाब के पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर की न्यायिक हिरासत पूरी हो गई।
वीडियो कान्फ्रेंसिंग से CBI कोर्ट में उनकी पेशी हुई।
हांलाकि मंडी गोबिंदगढ़ के व्यापारी से 5 लाख रुपए की रिश्वत मामले में और आय से अधिक संपति बनाने के मामले में CBI की तरफ से रिमांड की मांग नहीं की गई।
जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब उन्हें 14 नवंबर को दोबारा से सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा।
बिचौलिए कृष्नु को CBI की तरफ से पहले ही रिमांड पर लिया हुआ है। उससे हुई पूछताछ के बाद ही पूर्व DIG भुल्लर से भी अब पूछताछ होगी।
CBI कृष्नु और पूर्व DIG के आपसी संपर्क के अलावा उनके दूसरे व्यापारियों और पुलिस अफसरों से संबंधों से सुराग और सबूत जुटाने में लगी हुई है।
उधर, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब विजिलेंस ब्यूरों (PVB) ने भी भुल्लर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया है।
——————————————————-



 
 



 
  
  
  
  
  
  
  
 
 
  
  
  
  
  
  
  
  
 
 
  
  
 
ये भी पढ़ें
- मान सरकार का शिक्षा में क्रांतिकारी योगदान : शिक्षकों के सम्मान और युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए नया अध्याय शुरू
- ओ तेरी… DIG हरचरण भुल्लर के घर से मिला इतने करोड़ कैश, ज्यूलरी, जानें और क्या-क्या
- पंजाब सरकार का जनसेवा मॉडल ,₹510 CR की मेडिकल क्रांति ; होमी भाभा कैंसर अस्पताल और रिसर्च सेंटर ने दी लाखों को नई जिंदगी
- वरिंदर सिंह घुम्मण के नाम पर रखा जाएगा डीसी और पुलिस कमिश्नर रेजिडेंस पार्क का नाम, नितिन कोहली 23 अक्तूबर को करेंगे उद्घाटन
——————————————————
 ————————————–
————————————–
 
            








