जालंधर (ब्यूरो): भारतीय जनता पार्टी द्वारा जालंधर में नए जिला प्रधान की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पार्षद सुशील शर्मा को जिला भाजपा का प्रधान नियुक्त किया है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब का उप प्रधान, फिर प्रोग्रामिंग इंचार्ज, ए.बी.वी.पी. में भी कार्य किया। वार्ड नम्बर 2 का पार्षद भी रहा हैं। सुशील शर्मा प्रधान बनाने में पंजाब के महासचिव सुभाष शर्मा की अहम भूमिका बताई जा रही है। पहले जिला प्रधान रमन पब्बी थे।