Prabhat Times

जालंधर: रविवार को लॉकडाउन के दौरान दुकानें खोलने की छूट रहेगी? इस सवाल पर जालंधर के डी.सी. घनश्याम थौरी ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। डी.सी. घनश्याम थौरी ने कहा है कि लॉकडाउन जारी रहेगा।पंजाब सरकार द्वारा रविवार को लॉकडाउन के दौरान दुकानें खोलने की छूट नहीं दी है। रविवार को लोग जरूरत के मुताबिक कहीं आ जा सकते हैं।
लेकिन दुकानें खोलने की इजाजत नहीं है। रविवार को सिर्फ जरूरत की वस्तुएं की दुकानें ही खुल सकती हैं। डी.सी. घनश्याम थौरी ने कहा कि इस संबंधी सरकार के कोई नए आदेश नहीं है।पुराने आदेशों के मुताबिक ही जिला प्रशासन द्वारा काम किया जाएगा। धारा 144 लागू रहेगी। सिर्फ लोगों को बेहद जरूरी कहीं जाना हो तो उसके लिए अपना आई.डी. कार्ड दिखा कर आ-जा सकता है। बाजार और सभी दुकानें बंद रहेंगी।