Prabhat Times

जालंधर। (Sukhbir Badal Reached Shri Devi Talab Temple Jalandhar) शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने कहा है कि वे शिअद की तरफ से गारंटी देते हैं कि पंजाब की भाईचारक सांझ खत्म नहीं होने दी जाएगी और साथ ही राज्य में दहशतगर्दी और गैंगस्टरों का राज़ खत्म होगा। सुखबीर बादल आज जालंधर में सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर माथा टेकने पहुंचे थे।
जालंधऱ में बसपा की भूल सुधार रैली में हिस्सा लेने के लिए जालंधऱ पहुंचे। इस दौरान किसानों द्वारा जालंधर में सुखबीर बादल का काली झंडियां दिखा विरोध किया गया। इसके साथ ही नारेबाजी की गई। पहले सुखबीर बादल सीधे मार्ग से जालंधर पहुंचने वाले थे, लेकिन बाद में दूसरे रास्ते जालंधर आए।

गैंगस्टरों का राज़ खत्म होगी, सुखबीर ने दी गारंटी

किसानों के विरोध के बावजूद बसपा की रैली के बाद शिअद सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल जालंधर में शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर पहुंचे। मां के दरबार में माथा टेकने के पश्चात सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब की भाईचारक सांझ पर कोई आंच नहीं आने दी जाएगी। सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब में हर धर्म, वर्ग के लोग रहते हैं। उन्होनें मां के दरबार में यही अरदास की है कि पंजाब  में भाईचारक सांझ रहे, अमन शांत रहे। पंजाब तरक्की के रास्ते पर अग्रसर रहे।
सुखबीर बादल ने कहा कि सरदार प्रकाश सिंह बादल ने अपनी सारी जिंदगी पंजाब की तरक्की और भाईचारक सांझ पर लगा दी है। यही शिक्षा उन्हें भी दी गई है। एक सवाल के जवाब में सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब बार्डर स्टेट है। राज्य की अमन शांति को हर हाल में कायम रखा जेागे। सुखबीर बादल ने कहा कि वे शिरोमणि अकाली दल की तरफ से गारंटी देते हैं कि राज्य में भाईचारक सांझ हमेशा रहेगी। दहशतगर्दी और गैंगस्टरों का राज़ खत्म होगा। सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब को एक ऐसा सी.एम. चाहिए जो सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर चले और पंजाब की तरक्की के लिए काम करे। इससे पहले सुखबीर बादल द्वारा ऐलान किया गया कि लखीमपुर गिरी हिंसा में मृतक किसानों के परिवारों को शिरोमणि अकाली दल द्वारा 5-5 लाख रूपए की सहायता दी जाएगी।
बता दें कि कुछ वक्त पहले संयुक्त किसान मोर्चा ने राजनीतिक दलों से बैठक की थी, जिसमें अकाली दल को रैलियां न करने को कहा था तो सुखबीर ने अपनी ‘गल पंजाब दी’ के तहत 100 दिन की रैलियों को रोक दिया था। भड़के किसानों ने कहा कि राजनीतिक दलों को कम से कम लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए किसानों के परिवारों के आंखों के आंसू तो सूखने देने चाहिए थे।
जालंधर में बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने डीएवी यूनिवर्सिटी के नजदीक रैली रखी है। विधानसभा चुनाव 2022 से पहले बसपा के साथ अकाली दल ने गठजोड़ किया है। इसलिए सुखबीर बादल भी रैली को संबोधित करेंगे। इसे देखते हुए किसान विरोध करने पहुंच गए हैं। किसानों ने कहा कि नेता उत्तर प्रदेश जाकर राजनीति कर रहे हैं। अगर अकाली दल को किसानों की इतनी चिंता होती तो राजनीतिक रैलियां न करते।

ये भी पढ़ें