Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (sufi singer bunty qawwal son died jalandhar) जालंधर के रहने वाले सूफी गायक बंटी कव्वाल के बेटे की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।

बस्ती पीर दाद निवासी 15 वर्षीय इवान का बुधवार को एक्सीडेंट हो गया था।

जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इवान 10वीं कक्षा का छात्र था।

जानकारी के अनुसार इवान 10वीं कक्षा में पढ़ता था। बुधवार को वह कुछ सामान लेने के लिए एक्टिवा पर सवार हो कर बाजार गया था।

जहां पर रास्ते में एक दम से कुत्ता आ गया और उसकी एक्टिवा अनियंत्रित हो गई।

उसकी टक्कर पास से गुजर रहे ई-रिक्शा से हो गई। हादसे में युवक को काफी गंभीर चोटें आई थी।

पारिवारिक सदस्यों ने युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवा दिया था।

जहां उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को दी गई थी।

पुलिस ने पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज कर लिए थे। गुरुवार को इवान की मौत के बाद उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

——————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1