Prabhat Times
जालंधर। इस समय की बड़ी खबर जालंधर के रामा मंडी एरिया से मिली है। पता चला है कि पंजाब पुलिस से रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर (Sub-Inspector) के बेटे का शव घर में फंदे से लटकता मिला है। शव क्षत-विक्षत हो चुका है। संभावना है कि ये घटना कुछ दिन पहले हुई। प्रथम दृष्टि में मामला सुसाईड का लग रहा है। फिर भी पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक रामा मंडी के साथ लगते प्रोफेसर कालोनी एरिया में रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर बख्शीश सिंह रहते थे। कुछ साल पहले उनकी मृत्यु होने के बाद घर में उनका बेटा अमरिंदर सिंह अकेला रहता था। अमरिंदर की पत्नी के साथ उसका तलाक हो चुका था। वे घर में अकेला रहता था। जबकि अमरिंदर का भाई विदेश में है।
पुलिस के मुताबिक अमरिंदर का भाई पिछले दिनों से लगातार विदेश से फोन कर रहा था। कई दिनों तक फोन पर बात न होने के कारण आज उसने अपने रिश्तेदार को फोन करके अमरिंदर के घर भेजा। घर से बदबू आ रही थी। दरवाजा न खुलने और बदबू लगातार फैलने के कारण आस पास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना रामा मंडी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस घर मे घुसी तो घर का माहौल देख कर दंग रह गई। अमरिंदर सिंह का शव अलमारी से बने फंदे से लटकता मिला। शव बुरी तरह से गला हुआ पाया गया। संभावना है कि ये घटना कुछ दिन पुरानी है।  प्रारंभिक जांच में पता चला ह कि रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर घर में अकेला रहता था। पत्नी के साथ तलाक होने के कारण वे बच्चों सहित मायके जा चुकी है।
मामला बेशक आत्महत्या का कहा जा रहा है। लेकिन घटनास्थल के दृष्य मुताबिक अमरिंदर का शव घर में कपबोर्ड में लगे हैंडल से बने फंदे से झूल रहा है। कपबोर्ड का हैंडल जमीन से करीब 4 फीट है, जबकि अमरिंदर की हाईट 5.5 फीट से ज्यादा है। पुलिस द्वारा घटना के हर एक पहलू पर जांच की जा रही है। थाना रामा मंडी पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
ये भी पढ़ें