Prabhat Times
Chandigarh चंडीगढ़। (Aap statement to Sunil Jakhar’s statement) भाजपा नेता सुनील जाखड़ के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बारे में दिए गए बयान पर आम आदमी पार्टी (आप) ने पलटवार किया है।
‘आप’ प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि सुनील जाखड़ को भगवंत मान की चिंता छोड़कर अपनी चिंता करनी चाहिए। जिसका खुद का भविष्य अंधकार में हो उसे दूसरे की चिंता नहीं करनी चाहिए।
नील गर्ग ने कहा कि सुनील जाखड़ का हाल ‘न घर का न घाट का’ वाला हो गया है। भाजपा में उन्हें कोई पूछ नहीं रहा है। पार्टी मीटिंग में भी उन्हें नहीं बुलाया जाता है, इसलिए वह बेचैन हो गए हैं।
उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था जो अब मंजूर भी हो गया है। फिर उन्होंने पार्टी नेतृत्व के सामने बहुत नाक रगड़ें तब जाकर उनका इस्तीफा वापस हुआ।
नील गर्ग ने कहा कि भगवंत मान पंजाब के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं और बड़े फैसले ले रहे हैं। वह पंजाब के सबसे शक्तिशाली और लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं।
इसलिए जाखड़ भगवंत मान की चिंता न करें, अपनी चिंता करें कि उनकी पार्टी में उनकी क्या स्थिति होने वाली है। भगवंत मान के साथ तीन करोड़ पंजाबी खड़े हैं।
गर्ग ने कहा कि जाखड़ कुछ भी कर लें लेकिन उनका मुख्यमंत्री बनने का सपना पूरा नहीं होने वाला है। उनका यह सपना न कांग्रेस में पूरा हुआ और न ही भाजपा में पूरा होने वाला है। वह कभी भी पंजाब का मुख्यमंत्री नहीं बन सकते चाहे किसी भी पार्टी में चले जाएं।
—————————————————
खबरें ये भी हैं…
- US के बाद अब UK में सख्ती, अवैध प्रवासियों की डिपोर्ट प्रक्रिया शुरू, 19000 लोगों को किया डिपोर्ट
- दिल्ली मीटिंग के बाद CM भगवंत मान ने कही ये बात
- दिल्ली पहुंचे पंजाब के मंत्री, MLA! …न कोई टूटेगा… न कोई बदलेगा… विरोधियों के ब्यान पर ‘आप’ की खरी-खरी
- डिपोर्टेशन के बीच गुड न्यूज़! US कोर्ट ने ट्रंप के इस ऑर्डर पर लगाई रोक
- पूरी तरह से बदल जाएगा बैडमिंटन का खेल, ऐसा होगा नया स्कोरिंग सिस्टम
- पंजाबियों को बड़ी राहत! डॉयल करें 1076… और घर बैठे मिलेंगी 406 सरकारी सेवाएं
- कांग्रेस के इस बड़े नेता के ठिकानों पर इंकम टैक्स की रेड
- US : शख्स को मिली 475 साल की सजा, किया था ये घिनौना गुनाह
- वाहन चालकों को बड़ी राहत! Highway पर बार-बार नहीं देना होगा Toll, सरकार ने बनाया ये प्लान
- मां वैष्णो देवी भक्तों के लिए खुशखबरी! श्राइन बोर्ड ने शुरू की ये खास सुविधा
- अहम खबर! पंजाब में अब ऐसे आएंगे बिजली बिल












