Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (st Soldier Group extended help to the flood victims of Punjab)  सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस ने एकजुट होकर पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। पंजाब के गावों में बाढ़ ने जनजीवन को बहुत बुरी तरह से प्रभावित किया है।

 सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन श्री अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा की अध्य्क्षता में ग्रुप की सभी स्कूल शाखाओं ने बाढ़ पीड़तों तक राहत सामग्री पहुंचाई है।

जिसमें ग्रुप की उत्तर भारत की शाखाओं द्वारा राशन, घर में रोज़ाना इस्तेमाल होने वाली आवश्यक चीज़ें, औरतों एवं बच्चों के लिए सेनेटरी पैड्स, घर की छतों से पानी के रोकथाम के लिए तिरपालें, कंबल, कपड़े, खाने के लिए सब्जियां, पशुओं को चारा, एवं बाढ़ का पानी निकल जाने के बाद उत्पन्न होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए दवाईयां आदि सामग्री की लगभग 30 बसों में भरकर ले जाई गई।

जिसमे सतलुज, ब्यास, आदि नदियों से पीड़ित गावों का दौरा कर संस्था के माननीय गणों ने पीड़ितों को राशन के साथ साथ हौसला दिया, एवं उन्हें मानसिक, एवं शारीरिक रूप से मज़बूत रहने को कहा।

इस आपातकालीन समय में ग्रुप के चेयरमैन श्री अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने भगवान से पीड़ितों के राहत की प्रार्थना की और समाज को आश्वासन दिलाया की सेंट सोल्जर ग्रुप उनके साथ कंधे से कन्धा जोड़ कर खड़ा है।

 

——————————————————-

ये भी पढ़ें

——————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel