Prabhat Times
जालंधर। (SSP Rajeshwar Singh Sidhu takes charge of Vigilance Bureau, Jalandhar Range) पंजाब पुलिस के अनुभवी पीपीएस अधिकारी राजेश्वर सिद्धू ने आज विजीलैंस ब्यूरो, जालंधर रेंज में बतौर एस.एस.पी. चार्ज संभाल लिया।
एस.एस.पी. राजेश्वर सिद्धू ने कहा कि समाज को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना ही मुख्य उद्देश्य रहेगा। एस.एस.पी. ने कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एस.एस.पी. सिद्धू ने एक और जहां भ्रष्टाचारियों को चेतावनी दी और वहीं आम जनता से अपील की है कि पंजाब सरकार का भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम में सहयोग करें।
बता दें के एस.एस.पी. राजेश्वर सिद्धू इससे पहले जालंधर में बतौर डी.एस.पी, एस.पी. सेवाएं दे चुके हैं। पिछले काफी समय तक वे सी.आई.डी. विभाग में बतौर ए.आई.जी. तैनात रहे।
बीते दिन हुए तबादलों में पीपीएस अधिकारी राजेश्वर सिद्धू को विजीलैंस ब्यूरो, जालंधर रेंज के एस.एस.पी. तैनात किया गया।
सुबह चार्ज संभालने के पश्चात अनौपचारिक बातचीत में एस.एस.पी. विजीलैंस राजेश्वर सिद्धू ने कहा कि पंजाब के सी.एम. भगवंत मान सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति पर काम किया जा रहा है। पंजाब सरकार की इस नीति के मुताबिक भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एक सवाल के जवाब में एस.एस.पी. राजेश्वर सिद्धू ने कहा कि समाज को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए पब्लिक का सहयोग अनिवार्य है।
भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के लिए पब्लिक को भी पुलिस का सहयोग करना चाहिए, ताकि प्रशासन और सरकार की इमेज खराब करने वाले भ्रष्ट अधिकारियों, कर्मचारियों पर शिकंजा कसा जा सके।

स्कूल कॉलेज में किए जाएंगे सैमीनार

एस.एस.पी. राजेश्वर सिद्धू ने कहा कि जालंधर रेंज के अंर्तगत आते जिलों में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक करने के लिए स्कूल कालेज में सैमीनार किए जाते रहते हैं। ये मुहिम को और तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।
एस.एस.पी. राजेश्वर सिद्धू ने कहा कि विजीलैंस विभाग की टीमें समय समय पर स्कूल, कालेज और पब्लिक मीटिंग के ज़रिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।

खबरें ये भी हैं….


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14