Prabhat Times
जालंधर। कपूरथला रोड, जालंधर स्थित सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट में क्लोव डेंटल के सहयोग से विद्यार्थियों एवं स्टाफ में मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निःशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में क्लोव डेंटल के अनुभवी दंत विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ के दांतों की विस्तृत जांच की तथा उन्हें उचित मौखिक स्वच्छता बनाए रखने, दंत रोगों से बचाव तथा स्वस्थ दंत आदतें अपनाने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
शिविर का उद्देश्य दांतों से जुड़ी समस्याओं की समय रहते पहचान करना तथा नियमित दंत जांच के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना था।
संस्थान के प्राचार्य डॉ. रोहन शर्मा ने क्लोव डेंटल की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वस्थ दांत और स्वस्थ मुख, अच्छे स्वास्थ्य की आधारशिला हैं।
चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने और निवारक स्वास्थ्य देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विद्यार्थियों एवं स्टाफ की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ और यह कार्यक्रम स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक सार्थक एवं प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ।
——————————————————————————————–


————————————–










