Prabhat Times

मानसा। (Shubh Deep Singh Sidhu Moosewala funeral punjab) करोड़ों दिलों की धड़कन मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की पार्थिव देह को आज उनके पैतृक गांव में नम आंखो से अंतिम विदाई दी गई। सिद्धू मूसेवाल के अंतिम दर्शन के लिए उनके लाखों समर्थक और फैन्स उनके गांव पहुंचे हुए थे।
बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की पार्थिव देह का अंतिम संस्कार का समय 12 बजे दिया गया था। लेकिन सिद्धू मूसेवाला के लाखों प्रशंसक वहां पहुंचे। लाखों लोगों को पहुंचने के कारण अंतिम शवयात्रा देरी से निकली और शमशानभूमि तक पहुंचने में ही काफी समय लगा।सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार 2.30 बजे के करीब हुआ।
सिद्धू मूसेवाला की पार्थिव देह का अंतिम संस्कार गांव के शमशानघाट नहीं बल्कि उनके खेतों में किया गया। इन खेतों में सिद्धू मूसेवाला खेती करते थे।
इससे पहले अंतिम यात्रा के लिए मां ने आज आखिरी बार बेटे के बाल संवारे। पिता ने पगड़ी पहनाई। ताबूत में लिटाए गए बेटे को मां-पिता एकटक निहारते रहे।
यह देखकर वहां मौजूदा लोगों की आंखें भर आईं। सिद्धू मूसेवाल के समर्थन में शव यात्रा में पहुंचे हर व्यक्ति की आंख नम थी।
सिद्धू मूसेवाला के अंतिम दर्शन में पंजाब के साथ साथ हरियाणा और दूसरे देशों से भी उनके प्रशंसको के पहुंचने की सूचना है।
सिद्धू मूसेवाला की शव यात्रा गांव की गलियों निकाली गई। गांव की हर गली, मोहल्ला और लोगों के घरों तक उनके प्रशंसक अपने चहेते सिद्धू के अंतिम दर्शन कर रहे थे।
लाखों प्रशंसकों के गांव पहुंचने पर सिद्धू मूसेवाला के पिता और माता ने नम आंखो से हाथ जोड़ कर सभी का धन्यवाद भी किया।

लगे पंजाब सरकार मूर्दाबाद के नारे

मूसेवाला की शव यात्रा और अंतिम संस्कार वाली जगह पर पंजाब सरकार मुर्दाबाद के नारे लगे।
उनके प्रशंसक उनकी सिक्योरिटी हटाने और इसकी जानकारी सार्वजनिक किए जाने के चलते सरकार से नाराज हैं।
बता दें कि रविवार को सिद्धू मूसेवाला की सरेआम हत्या कर दी गई थी। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से पंजाब के माहौल से सहम पाया जा रहा है। बीते दिन पोस्टमार्टम के बाद आज सुबह उनका शव परिजनों को सौंपा दया।
उनके पैतृक गांव में अंतिम दर्शन के लिए पंजाब के कौने कौने से लाखों लोग गांव पहुंचे। अंतिम संस्कार में पहुंचे हर आंख नम देखी गई।

पसंदीदा ट्रैक्टर में निकलेगी अंतिम यात्रा

मूसेवाला की अंतिम यात्रा उनके फेवरेट 5911 ट्रैक्टर पर निकाली जाएगी। मूसेवाला ने अपने कई पंजाबी गीतों में इस ट्रैक्टर का जिक्र किया है। इसे मोडिफाई करवाकर भी उन्होंने घर में रखा हुआ था।

Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14

ये भी पढ़ें