Prabhat Times
जालंधर। अरोड़ा बिरादरी के जनक श्री अरूट जी महाराज का जन्म दिवस अरोड़ा महासभा (रजि.) पंजाब और अरोड़ा खत्री महासभा द्वारा संयुक्त रूप से मनाया गया।
अरोड़ा बिरादरी की मांग पर जालंधर के प्रैस क्लब या पुराना डाकखाना चौक अब श्री अरूट जी महाराज के नाम से जाना जाएगा।
इसका उदघाटन आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल हल्के के इंचार्ज नितिन कोहली और मेयर विनित धीर ने किया।
अरोड़ा बिरादरी के जनक और अरोड़ा खत्री समाज के पूर्वज श्री अरुट जी महाराज के आज 30 मई 2026 को जन्म दिवस पूरे जालंधर शहर में मनाया गया।
इसी संबंध में अरोड़ा खत्री समाज द्वारा जालंधर नगर निगम के मेयर श्री विनीत धीर और जालंधर सेंट्रल हल्का के इंचार्ज नितिन कोहली को अनुरोध किया गया कि अरोड़ा खत्री समाज के लिए शहर में किसी भी चौक में अरुट जी महाराज का स्मारक बनना चाहिए.
इसकी अनुमति मेयर विनीत ने आज के शुभ दिन पर दे दी और अब पंजाब प्रेस क्लब चौक सामने मुख्य डाकघर वहां पर श्री अरुट जी महाराज जी का स्मारक बनाया जाएगा और यह स्मारक अरोड़ा खत्री समाज के संयुक्त रूप से होगा।
इस मौके पर अरोड़ा महासभा पंजाब प्रदेश के महासचिव कंवलजीत सिंह कालड़ा, अरोड़ा खत्री महासभा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश अरोड़ा, मनोज बजाज, रघु एक्सपोर्ट के मालिक प्रवीण अरोड़ा नन्नी, गुरचरण सिंह चन्नी,अमरजीत सिंह धमीजा, रिकी मनोचा मुख्य रूप से उपस्थित हुए ।
श्री पंचवटी मंदिर गौशाला में गौ सेवा के रूप में मनाया गया
अरोड़ा बिरादरी के जनक श्री अरूट जी महाराज का जन्म दिवस अरोड़ा महासभा (रजि.) पंजाब और अरोड़ा खत्री महासभा द्वारा संयुक्त रूप से श्री पंचवटी मंदिर गौशाला में गौ सेवा के रूप में मनाया गया। जिसमें शहर के अरोड़ा खत्री समाज के मुख्य व्यक्ति उपस्थित थे।
इस मौके पर सभा अरोड़ा महासभा (रजि.) पंजाब के संस्थापक दीवान अमित अरोड़ा जी और पंजाब प्रदेश के जनरल सेक्रेटरी कवंलजीत सिंह कालड़ा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और श्री अरुट जी महाराज का जन्म दिवस गौ सेवा के रूप में मनाने पर सभी का धन्यवाद किया
—————————————————————————-


————————————–










