Prabhat Times

Sydney सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर त्योहार मना रहे यहूदियों पर दो हमलवारों ने फायरिंग की है। इसमें कम से कम 10 लोगों की मौत की खबर है। पुलिस ने लोगों को घटनास्थल से दूर रहने को कहा है।

सोशल मीडिया पर डाले गए डरावने वीडियो में रविवार दोपहर नॉर्थ बॉन्डी बीच पर बड़ी संख्या में लोग रेत पर दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इसी दौरान तेज गोलियों की आवाजें सुनाई दे रही हैं।

एक दूसरे वीडियो में काले कपड़े पहने दो युवक दिखाई दे रहे हैं, जो सड़क पर खड़े होकर हाई पावर हथियारों से फायरिंग कर रहे हैं। हथियार शॉटगन जैसे लग रहे हैं। आसपास मौजूद लोग चीखते-चिल्लाते हुए जान बचाकर भागते दिख रहे हैं।

पुलिस ने हमलावर माने जा रहे एक शख्स को गोली मार दी, जबकि दूसरे हमलावर माने जा रहे व्यक्ति को पकड़ लिया गया। फिलहाल दोनों पुलिस की हिरासत में हैं।

कम से कम 50 गोलियां चलीं

सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों ने करीब 50 गोलियों की आवाजें सुनीं, जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

यहूदियों से घरों में रहने की अपील

सिडनी में सुरक्षा हालात को देखते हुए यहूदी बोर्ड ऑफ डेप्युटीज ने यहूदी समुदाय के लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है। बोर्ड ने अगले आदेश तक सभी कार्यक्रमों और सामुदायिक संस्थानों को बंद कर दिया है।

बोर्ड ने कहा है कि लोगों से अनुरोध है कि वे घर पर रहें और जब तक नई सूचना न मिले, सुरक्षित स्थानों में ही रहें।

बयान के मुताबिक, यहूदी समुदाय के नेता पुलिस और सरकार के साथ लगातार संपर्क में हैं। स्थिति की समीक्षा के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी।

आम नागरिक ने हथियारबंद हमलावर को पकड़ा

बॉन्डी बीच पर हुई गोलीबारी के दौरान एक आम नागरिक ने हथियारबंद हमलावर को दबोचा लिया। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें यह व्यक्ति अपनी जान जोखिम में डालकर हमलावर से राइफल छीनता नजर आता है।

उसकी इस बहादुरी से कई लोगों की जान बच गई। वीडियो के मुताबिक, हमलावर कैंपबेल परेड कार पार्क के पास घास वाले इलाके से राइफल से फायरिंग कर रहा था।

इसी दौरान एक व्यक्ति, जो सफेद शर्ट और काली पैंट पहने हुए था, कार पार्क में खड़ी गाड़ियों के पीछे झुककर आगे बढ़ता है।

फायरिंग के बीच वह धीरे-धीरे हमलावर के करीब पहुंचता है और अचानक उस पर झपट्टा मारकर राइफल छीन लेता है। इसके बाद हमलावर को जमीन पर गिराकर काबू में कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया में पिछले 30 साल में सबसे बड़ी मास शूटिंग

यह घटना ऑस्ट्रेलिया में करीब 3 दशक की बड़ी मास शूटिंग है। इससे पहले मास शूटिंग की घटना 28 अप्रैल 1996 को हुई थी, जिसे पोर्ट आर्थर नरसंहार के नाम से जाना जाता है।

इस घटना में मार्टिन ब्रायंट नाम के व्यक्ति ने तस्मानिया के पोर्ट आर्थर में 35 लोगों की हत्या कर दी और 23 को घायल किया था। इसके बाद देश में सख्त गन कंट्रोल कानून लागू हुए।

पीएम अल्बनीज बोले- हालात दिल दहलाने वाले

प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज ने गोलीबारी की घटना पर एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा- बॉन्डी के हालात बेहद भयावह और दिल दहला देने वाले हैं।

पुलिस और इमरजेंसी स्टाफ मौके पर मौजूद हैं और लोगों की जान बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। मेरी संवेदनाएं प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।

मैंने अभी-अभी कमिश्नर और न्यू साउथ वेल्स के गवर्नर से बात की है। जैसे ही और जानकारी मिलेगी, हम आपको अपडेट देते रहेंगे। मैं आसपास के लोगों से आग्रह करता हूं कि वे न्यू साउथ वेल्स पुलिस से मिली सूचनाओं का पालन करें।

यहूदियों का त्योहार हनुक्का

हनुक्का उत्सव ऑस्ट्रेलिया में बड़े उत्साह से मनाया जाता है। ऑस्ट्रेलिया में यहूदियों की एक मजबूत कम्युनिटी है (मुख्य रूप से सिडनी, मेलबर्न, गोल्ड कोस्ट और अन्य शहरों में), और यह त्योहार दुनिया भर की तरह ही पारंपरिक तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है।

ये पार्कों, सिटी सेंटर्स या फेमस जगहों पर होते हैं। इस साल हनुक्का आजा यानी 14 दिसंबर से शुरू हुआ है। यह त्योहार यहूदियों के लिए रोशनी और चमत्कार की याद दिलाता है।

मास शूटिंग से जुड़ीं 10 तस्वीरें…

वायरल वीडियो में दो शूटर को फायरिंग करते दिख रहे हैं।
वायरल वीडियो में दो शूटर को फायरिंग करते दिख रहे हैं।
गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हुई, जिनके शव बीच पर पड़े हैं।
गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हुई, जिनके शव बीच पर पड़े हैं।
गोलीबारी के बाद आम लोग भागते नजर आए। (वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।)
गोलीबारी के बाद आम लोग भागते नजर आए। (वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।)
फायरिंग कर रहे हमलावर को पीछे से एक शख्स ने पकड़ लिया। (वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।)
फायरिंग कर रहे हमलावर को पीछे से एक शख्स ने पकड़ लिया। (वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।)
पकड़ने के बाद शख्स ने हमलावर से उसकी बंदूक छीन ली। (वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।)
पकड़ने के बाद शख्स ने हमलावर से उसकी बंदूक छीन ली। (वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।)
हथियार छीनने के बाद शख्स ने हमलावर पर गोली चलाई। (वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।)
हथियार छीनने के बाद शख्स ने हमलावर पर गोली चलाई। (वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।)
पुलिस ने दोनों हमलावरों को गोली मारी, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने एनकाउंटर का ड्रोन फुटेज भी जारी किया है।
पुलिस ने दोनों हमलावरों को गोली मारी, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने एनकाउंटर का ड्रोन फुटेज भी जारी किया है।
फायरिंग करते हुए हमलावर। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है।
फायरिंग करते हुए हमलावर। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है।
गोलीबारी के बाद लोग अफरातफरी मच गई। लोग भागते दिखे। (वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।)
गोलीबारी के बाद लोग अफरातफरी मच गई। लोग भागते दिखे। (वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।)
एक वायरल वीडियो में पुलिस घायल को CPR देते हुए दिख रही है। (वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।)
एक वायरल वीडियो में पुलिस घायल को CPR देते हुए दिख रही है। (वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।)

——————————————————-

ये भी पढ़ें

——————————————-————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel