Prabhat Times

जालंधर। (shooting at controversial club Satva in Jalandhar) जालंधर में विवादों के लिए मशहूर क्लब सतवा में बीती रात जब्रदस्त विवाद हुआ।

डिस्को के दौरान दो पक्षों में हुए विवाद में फायरिंग की सूचना है।

बताया जा रहा है कि विवाद क्लब के अंदर हुआ और फिर गोली चलने की घटना क्लब के बाहर।

पता चला है कि गोली के छर्रे एक युवक की जांघ पर लगने से वो घायल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि माडल टाऊन एरिया में स्थित विवादों के लिए मशहूर क्लब सतवा में शनिवार की रात पार्टी के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया।

इसी बीच एक पक्ष द्वारा लाईसैंसी वैपन से फायर कर दिया गया। जिससे एक युवक गंभीर घायल हुआ।

उसे अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि इस विवाद में शहर के एक ज्यूलर का बेटा इनवॉल्व है।

उक्त ज्यूलर का बेटा पहले भी विवादों में रह चुका है। सारे मामले में पुलिस जांच कर रही है।

पता चला है कि पुलिस ने घटना का सीसीटीवी फुटेज भी क्लब प्रबंधन से मांगा है।

 

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1