Prabhat Times

Amritsar अमृतसर। हरजिंदर सिंह धामी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के 5वीं बार प्रेसिडेंट बन गए हैं। उन्होंने अकाली दल (पुनर सुरजीत) के उम्मीदवार मिट्‌ठू सिंह को 99 वोट से हराया।

इसके साथ रघुजीत सिंह विर्क को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, बलदेव सिंह को जूनियर वाइस प्रेसिडेंट और शेर सिंह मंड को जनरल सेक्रेटरी चुना गया।

चुनाव की शुरुआत में एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने हाथ खड़े करवा चुनाव करवाने की अपील की। लेकिन उनकी इस अपील को खारिज कर दिया गया। जिसके बाद अब वोटिंग के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया को शुरू किया गया है।

अकाली दल के नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा- ये बहुत बड़ी कामयाबी है। सुखबीर सिंह बादल ने सभी सदस्यों की राय के बाद एडवोकेट धामी का नाम घोषित किया था। जिसके बाद उन्हें 117 वोटें पड़ी, जबकि मिट्‌ठू सिंह को सिर्फ 18 वोटें पड़ी।

उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों का धन्यवाद है कि उन्होंने एक बार फिर इमानदार शख्सियत को चुना है। बीते साल भी वोटें पड़ीं थी तो विरोधी पक्ष को 33 वोट पड़ी थी और इस बार ये गिनती और कम हो गई है।

अंतरिम समिति के सदस्य इन्हें बनाया

सुरजीत सिंह गढ़ी, सुरजीत सिंह तुगलवाला, सुरजीत सिंह कंग, गुरप्रीत सिंह झब्बर, दिलजीत सिंह भिंडर, हरजिंदर कौर, बलदेव सिंह कैंपुरी, मेजर सिंह ढिल्लों, मंगविंदर सिंह खापड़खेड़ी, जंगबहादुर सिंह राय और मिट्‌ठू सिंह को अंतरिम समिति का सदस्य बनाया गया है।

पिछली बार धामी ने बीबी कौर को हराया था

पिछले साल 28 अक्टूबर को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव हुए थे। इसमें एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को 107 वोट मिले थे, वहीं बागी गुट की उम्मीदवार बीबी जागीर कौर को सिर्फ 33 वोट मिले थे।

——————————————————-

ये भी पढ़ें

——————————————————

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel