Prabhat Time

जालंधर। कपूरथला रोड स्थित सेठ हुकुम चंद एसडी पब्लिक स्कूल की छात्रा अंशिका मसंद ने दसवीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है।

अंशिका ने 97.2 प्रतिशत अंक हासिल कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। विशेष बात यह रही कि अंशिका ने गणित जैसे कठिन विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं।

अंशिका की इस उपलब्धि पर पूर्व सीपीएस कृष्ण देव भंडारी और वार्ड के पार्षद गुरदीप फौजी विशेष रूप से अंशिका का मुंह मीठा करवाने पहुंचे।

उन्होंने कहा कि बेटियां पढ़कर मां-बाप का नाम रोशन करती हैं, यह समाज के लिए बहुत खुशी का विषय है।

अंशिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता विमल मसंद और माता शालू मसंद को दिया। अंशिका ने बताया कि वह अपने पिता की देखरेख में ही घर पर पढ़ाई करती है।

उनके पिता घर में ही PCM (पीसीएम) कोचिंग के नाम से गणित और विज्ञान की ट्यूशन पढ़ाते हैं।

इस मौके पर इलाका निवासी हरभजन सिंह, मोहल्ला प्रधान उमेश बत्रा,विनोद महाजन, बावा अरोड़ा, एलिन, गोल्डी, खुशी बत्रा,जसजीत सिंह आदि भी उपस्थित रहे।

 

———————————————————–

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel