Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। (Security personnel beaten up by miscreants in Vasant Vihar, Jalandhar) जालंधर के पॉश एरिया वसंत विहार में बीती रात बलैरो सवार युवकों ने गुंडागर्दी की।
पॉश कालोनी में जब्री घुस रहे बलैरो चालकों को जब सिक्योरिटी गार्ड ने रोका तो बदमाशों ने उसे गाली गलौच किया और जमकर पीटा।
जालंधर के अर्बन एस्टेट से सटी पॉश कालोनी वसंत विहार में बीती रात गुंडागरदी का नंगा नाच हुआ।
बलैरो गाड़ी में आए युवकों ने सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट की और गाली गलौच किया। सूचना थाना नम्बर 7 में दी गई है।
वसंत विहार कालोनी के सिक्योरिटी गार्ड सुभाष ने बताया कि बीती रात वे कालोनी के गेट पर ड्यूटी में था। कालोनी एसोसिएशन के नियम मुताबिक कालोनी के गेट 8 बजे बंद कर दिए जाते हैं।
बीती रात भी उसने गेट बंद कर दिए। इसी दौरान बलैरो गाड़ी में सवार दो युवक वहां आए।
वे कालोनी के अंदर आ गए। जब उनसे पूछा कि वे कहां जाएंगे तो बलैरो सवार युवकों ने सिक्योरिटी गार्ड से गाली गलौच शुरू कर दिया।
बलैरो सवार युवक उसे धमकाने लगे कि उसने गेट क्यों बंद किए। इतने में ही गाड़ी से युवक उतरे और उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
उसे धमकाया कि वे पुलिस में हैं। सुभाष कुमार ने बताया कि उसने तुरंत घटना की जानकारी कालोनी एसोसिएशन के चेयरमैन पप्पू खौसला और प्रधान विक्की पुरी को दी।
कालोनीवासियों ने बताया कि कालोनी में लगे सीसीसीटी कैमरों से फुटेज सेव की गई है और कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारियों और थाना नम्बर 7 में शिकायत दी गई है।
सीसीटीवी फुटेज में गाड़ी का नंबर भी साफ दिख रहा है और गाड़ी के डैशबोर्ड पर एक प्लेट पड़ी है, जिस पर पुलिस लिखा हुआ है।
संभावना जताई जा रही है कि ये गाड़ी किसी पुलिस अधिकारी की है और उसमें सवार युवक पुलिस अधिकारी के गनमैन या ड्राईवर हो सकते हैं।
कालोनी एसोसिएशन ने पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा से मांग की है कि कालोनी में गुंडागर्दी करने वालों पर सख्त एक्शन लिया जाए।
——————————————————————











खबरें ये भी हैं…
- पंजाब के मंत्रियों और पुलिस में टकराव, हरजोत बैंस घायल, कई हिरासत में, जानें पूरा मामला
- CM भगवंत मान ने पंजाब के कर्मचारियों और पैंशनर्ज़ को दिया ये दीवाली गिफ्ट
————————————————————–
Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें














