Prabhat Times
चंडीगढ़। (sangrur-lok-sabha-bypoll-2022 counting-today) पंजाब में आम आदमी पार्टी को करारा झटका लगा है। प्रचंड बहुमत लेकर सत्ता में आने वाली आम आदमी पार्टी से वोटरों का विश्वास डगमगा गया है। सत्ता में होने के बावजूद आम आदमी पार्टी उप चुनाव नहीं जीत पाई।
शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के सिमरनजीत सिंह मान जीत गए हैं। सी.एम. का अपना लोकसभा क्षेत्र सभी विधानसभा हल्कों में आप के विधायक और पंजाब की सारी केबिनेट मिलकर भी आप को नहीं जिता पाए। स्पष्ट है कि तीन महीने एकदम से ऊपर चढ़ा आप का ग्राफ औंधे मुंह गिरा है।
संगरूर लोकसभा हल्का उप चुनाव में सिमरनजीत सिंह मान 8100 मतों से चुनाव जीत गए हैं। बताया जा रहा है कि अकाली दल और भाजपा के उम्मीदवारों की जमानत ज़ब्त हो गई है।
बता दें कि 2019 में लोक सभा चुनावों में भगवंत मान को संगरूर लोक सभा हल्का में 4,13,561 (37.40%) वोट लेकर जीत हासिल की थी। भगवंत मान ने कांग्रेसी उम्मीदवार केवल ढिल्लों को 1,10,211 वोटों के अंतर से हराया था।
पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना जारी है। शिअद अमृतसर के सिमरनजीत मान की लीड बढ़कर 5582 हो गई है। बताया जा रहा है कि लगभग 50 हज़ार वोटों की गिनती बाकी है।
लगभग 6 लाख वोटों की गिनती के बाद सिमरनजीत मान दो लाख 15 हज़ार 397 वोट हासिल करके सबसे आगे हैं। जबकि आप उम्मीदवार 211348 वोट हासिल कर पाए हैं। हैरानीजनक बात ये है कि सी.एम. मान के पैतृक गांव सतौज से भी आप पार्टी हार गई है।
दूूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के गुरमेल सिंह हैं। बड़ी खबर ये है कि सी.एम. भगवंत मान के अपने गांव से भी आप पार्टी को वोट नहीं मिले हैं। भगवंत मान के अपने गांव से आप प्रत्याशी हार गए हैं।
तीसरे नंबर पर कांग्रेस के दलवीर गोल्डी, चौथे नंबर पर भाजपा के केवल ढिल्लो और पांचवें नंबर पर अकाली दल की कमलदीप कौर राजोआणा है। अभी तक 4 लाख वोटों की गिनती हो चुकी है। अभी 3 लाख वोटों की गिनती होनी बाकी है।
11.30 AM: शिअद (अ) के सिमरनजीत सिंह मान को 191911
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुरमेल सिंह को 188095
 भाजपा के केवल सिंह ढिल्लो 52486
 कांग्रेस के दलबीर सिंह गोल्डी को 61559
 शिअद-बसपा की कमलदीप कौर को 33485
 अब तक मतगणना कुल वोट:  542512
 11.22 AM:  सिमरजीत सिंह मान की बढ़त फिर बढ़ी। अभी वह 5592 वोटों से आगे चल रहे हैं।
11th ROUND
1.SIMRANJIT SINGH MANN -69438
2. DALVIR SINGH GOLDY- 21804
3. GURMAIL SINGH- 68306
4. KEWAL SINGH DHILLON- 16533
5. BIBI KAMALDEEP KAUR RAJOANA- 11491
10th ROUND
1.SIMRANJIT SINGH MANN -62315
2. DALVIR SINGH GOLDY- 18685
3. GURMAIL SINGH- 61177
4. KEWAL SINGH DHILLON- 13645
5. BIBI KAMALDEEP KAUR RAJOANA- 10575
9th ROUND
1.SIMRANJIT SINGH MANN – 57224
2. DALVIR SINGH GOLDY- 17322
3. GURMAIL SINGH- 56767
4. KEWAL SINGH DHILLON- 13017
5. BIBI KAMALDEEP KAUR RAJOANA- 9908
8th ROUND
1.SIMRANJIT SINGH MANN – 46973
2. DALVIR SINGH GOLDY- 14079
3. GURMAIL SINGH- 47083
4. KEWAL SINGH DHILLON- 10721
5. BIBI KAMALDEEP KAUR RAJOANA- 7894
7th ROUND
1.SIMRANJIT SINGH MANN – 42511
2. DALVIR SINGH GOLDY- 12351
3. GURMAIL SINGH- 42028
4. KEWAL SINGH DHILLON- 8016
5. BIBI KAMALDEEP KAUR RAJOANA- 7278
6th Round
1.SIMRANJIT SINGH MANN – 34702
2. DALVIR SINGH GOLDY- 9373
3. GURMAIL SINGH- 33252
4. KEWAL SINGH DHILLON- 6315
5. BIBI KAMALDEEP KAUR RAJOANA- 5587

बता दें कि 14 राउंड में गिनती पूरी होगी।

यहां 23 जून को मतदान हुआ था। संगरूर सीट पंजाब के CM भगवंत मान का गढ़ रही है। वह लगातार 2 बार रिकॉर्ड अंतर से यहां से चुनाव जीते। वहीं संगरूर चुनाव परिणाम को लेकर पंजाब की 100 दिन पुरानी आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार की साख भी दांव पर लगी है।

31 साल बाद सबसे कम मतदान, नेताओं की चिंता बढ़ी

संगरूर सीट पर 31 साल बाद सबसे कम 45.50% मतदान हुआ है। इससे पहले 1991 में 10.9% वोटिंग हुई थी। इसको लेकर नेताओं की चिंता बढ़ी हुई है। खासकर, जब भगवंत मान लगातार 2 बार यहां से चुनाव जीते तो 2014 में 77.21% और 2019 में 72.40% मतदान हुआ था। इस बार कम मतदान से सब चिंता में हैं कि कम वोटिंग का नुकसान किसे उठाना पड़ेगा।
 भगवंत मान लगातार 2 बार संगरूर से सांसद चुने गए। इस बार धूरी सीट से विधानसभा चुनाव जीतने और पार्टी को बहुमत मिलने के बाद उन्होंने यहां से इस्तीफा दे दिया।

 मूसेवाला हत्याकांड छाया रहा, सिमरजीत मान बने चुनौती

संगरूर सीट पर हुए उपचुनाव में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का हत्याकांड छाया रहा। विरोधी पार्टियों ने इसके लिए CM भगवंत मान की अगुआई वाली AAP सरकार को जिम्मेदार ठहराया। मूसेवाला इस चुनाव में शिअद (अमृतसर) के सिमरजीत सिंह मान के लिए प्रचार करने वाले थे। इसी वजह से संगरूर सीट पर यूथ आप का साथ छोड़ मान का प्रचार करता रहा। इसी वजह से आप को सिमरजीत मान से कड़ी टक्कर के आसार हैं।

ये भी पढ़ें

——————————————

Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14