Prabhat Times

संगरूर। पंजाब में BJP के संगरूर जिले के ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला किया गया है।

यह पेट्रोल बम ऑफिस से सटी सड़क से फेंका गया। जिससे दीवार का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है।

हमले का पता चलते ही पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।

संगरूर में BJP ऑफिस पर हमले के बाद जांच करती पुलिस। - Dainik Bhaskar

पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

इससे पहले चंडीगढ़ में भी भाजपा के ऑफिस पर हैंड ग्रेनेड से अटैक हो चुका है। जिसके पीछे खालिस्तानी कनेक्शन के आरोप लगे थे।

संगरूर के भाजपा नेता ने बताया कि सोमवार सुबह केयरटेकर ने बताया कि ऑफिस में आग लगी है, उसने मुझे इसकी फोटो भेजीं। मैंने तुरंत ये जानकारी प्रदेश प्रधान केवल ढिल्लों को दी।

पंजाब के संगरूर में बीजेपी दफ्तार में अचानक विस्फोट हो गया. ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला किया गया था.

शनिवार और रविवार रात में हुई इस घटना के मुताबिक कांच की बोतल में पेट्रोल डालकर सुबह करीब 3 बजे छोड़ा गया था.

जिससे अचानक विस्फोट हुआ और आग लग गई. दफ्तर में आग लगने के बाद दफ्तर की दीवारों पर काला पेंट भी पोत दिया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

—————————————————————————————————

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel