Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (rita ahuja nirankari satsang 25 july jalandhar) आहूजा फ्रूट कंपनी के सुरिन्द्र मोहन आहूजा की धर्मपत्नी और निशू आहूजा की माता जी श्रीमती रीटा आहूजा पंचतत्त्व में विलीन हो गई। जालंधर के हरनामदासपुरा शमशानघाट में शहर के हर वर्ग के सैंकड़ो प्रतिष्ठित लोगों ने नम आंखो से रीटा आहूजा को विदाई दी और आहूजा परिवार के साथ शोक जताया।

श्रीमती रीटा आहूजा की याद में निरंकारी सत्संग 25 जुलाई दिन शुक्रवार को दोपहर 12.30 बजे से 2 बजे तक संत निरंकारी भवन, लैदर कांपलैक्स, जालंधर में होगी।

बता दें कि आज सुबह श्रीमती रीटा आहूजा का निधन हो गया था। शाम 5.30 बजे श्रीमती रीटा आहूजा की पार्थिव देह का अंतिम संस्कार किया गया। रीटा आहूजा की पार्थिव देह को मुखाग्नि उनके बेटे निशु आहूजा ने दी।

श्रीमती रीटा आहूजा के अंतिम संस्कार के मौके पर आहूजा परिवार के सुरिन्द्र मोहन आहूजा, सतीश आहूजा, आशु आहूजा, अमित आहूजा, रावित आहूजा व निशू आहूजा के साथ शहर के हर वर्ग के सैंकड़ो लोगों ने दुःख सांझा किया।

इस मौके पर संत निरंकारी मंडल ब्रांच जालंधर के संयोजक गुरचरण सिंह, जस्सा सिंह, गुरदेव सिंह, मदन मोहन कोछड़, टोनी सूजी, उजागरपाल सिंह पाली, मोहिन्द्रपाल अरोड़ा, राज अरोड़ा, रिटायर्ड कानूनगो सुखदेव सिंह, गुरमीत सिडाना, डाक्टर विजय सिडाना (शाहकोट), सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मोहिन्द्रजीत शंटी बत्तरा, मोनू पुरी, आशु सचदेवा, करण, नोनी शर्मा, पवन मदान, हन्नी, नीरज, राजू शर्मा, वेद (एमजी), जसबीर लुधियाना, प्रीतम सिंह खंडवाले, जगदीप गुलाटी, डाक्टर पीआर अरोड़ा, डाक्टर राजेश अरोड़ा, जौली विग, अनीष कत्याल, हितेष मेहता (चंदू), संदीप कत्याल, मनोज पसरीचा (गोल्डी), मनु सिक्का, यशपाल भोला, राकेश कुमार, अमरजीत सिंह, हरपाल सिंह, सहज, बाल कृष्ण, शेर सिंह शेरू समेत शहर के हर वर्ग के प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे।

————————————————-

————————————–

ये भी पढ़ें 

—————————————————————-

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1