Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। महानगर जालंधर में लुटेरों ने आज कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी। जालंधर के अति व्यस्त भार्गव नगर की मेन मार्किट में बाजार खुलते ही हथियारबंद लुटेरों ने ज्यूलर को लूट लिया।

हथियारबंद लुटेरों ने भार्गव नगर मेन बाजार में स्थित विजय ज्यूलर पर धावा बोल दिया और गन प्वाइंट पर लाखों की नकदी और लाखों का गहना लूट कर फरार हो गए। वारदात से भार्गव नगर में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह विजय ज्यूलर के मालिक अजय व उनका बेटा दुकान पर आए।

लगभग 11 बजे तीन हथियारबंद लुटेरे विजय ज्यूलर में घुसे और मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि लुटेरों के पास गन और तेजधार हथियार थे।

पता चला है कि लुटेरो ने गन पॉइंट पर ज्यूलर से 2 लाख से अधिक की नकदी और लाखों की ज्यूलरी लूट कर सरेआम फरार हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लुटेरों ने दुकान में घुसते ही तेजधार हथियारों से शीशे तोड़े और फिर ज्यूलर को गन पॉइंट पर लेकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

सूचना मिलते ही सीआईए इंस्पेक्टर सुरिन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे हैं और जांच शुरू की है।

 

——————————————————-

ये भी पढ़ें

——————————————————

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel